Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi: बढ़ती गर्मी को लेकर पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, मौसम विभाग को दिए ये निर्देश

Delhi: इस हाई लेवल मीटिंग में प्रधानमंत्री को IMD द्वारा आगामी कुछ महीनों के मौसम पूर्वानुमान के विषय में जानकारी दी गई.

High level meeting

उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते पीएम मोदी

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर बदलते मौसम को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने मानसून के पूर्वानुमान, चिकित्सा को लेकर तैयारी, रबी फसलों पर मौसम का प्रभाव, आपदा प्रबंधन के अलावा आग से निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली.

पीएम ने कहा इस तरीके से जारी हो मौसम पूर्वानुमान

पीएम मोदी ने आईएमडी से आसानी से समझ में आने वाले रोजाना के मौसम पूर्वानुमान को जारी करने को कहा. उनका कहना था कि इसे इस तरीके से जारी किया जाए कि सबकी समझ में आ जाए. इस हाई लेवल मीटिंग में प्रधानमंत्री को IMD द्वारा आगामी कुछ महीनों के मौसम पूर्वानुमान के विषय में जानकारी दी गई. इसके अलावा PM ने रबी फसलों पर मौसम के प्रभाव बारे में भी जानकारी ली.

गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए उठाया जाए यह कदम

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ज्यादा गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए और बच्चों को मौसम की जानकारी देने के लिए स्कूलों में मल्टीमीडिया लेक्चर सत्र लागू करने को कहा गया है. वहीं उन्होंने गर्म मौसम में क्या करना चाहिए और क्या न करना चाहिए इसे लेकर एक आसान प्रोटोकाल जारी करने की भी बात कही. इसके प्रचार के लिए प्रधानमंत्री ने जिंगल, फिल्म, पैम्फलेट जैसे अन्य तरीकों के उपयोग पर भी जोर दिया.

मौसम के पूर्वानुमान को समझाने के लिए टीवी, समाचार चैनल और एफएम रेडियो पर रोजाना कुछ समय देने की भी बात कही. गर्मी के मौसम में आपदाओं की तैयारी के बारे में भी पीएम को अपडेट किया गया.

इसे भी पढ़ें: BJP-RSS की विचारधारा, एस जयशंकर के बयान से लेकर सावरकर तक… लंदन में राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना

बैठक में ये रहे शामिल

उन्होंने अग्निशमन विभाग की तरफ से सभी अस्पतालों में मॉक फायर ड्रिल करने पर भी जोर दिया. वहीं अनाज के भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया. इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, गृह सचिव, कैबिनेट सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव और एनडीएमए के सदस्य सचिव शामिल रहे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital