होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो ट्विटर)
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया. सीबीआई अपने 60 साल पूरे होने पर यह समारोह मना रही है. पीएम मोदी ने शिलांग, पुणे और नागपुर में CBI के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि “देश की प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के रूप में 60 वर्ष का सफर सीबीआई (CBI) पूरा किया है. ये 6 दशक निश्चित रूप से अनेक उपलब्धियों वाले रहे हैं. ये CBI के बीते वर्षों के सफर को दिखाता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुख्य रूप से CBI की जिम्मेदारी भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने की है. भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं होता. भ्रष्टाचार, गरीब से उसका हक छीनता है, अनेक अपराधों को जन्म देता है. भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है.
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 6 दशक में CBI ने Multi Dimensional और Multi Disciplinary जांच एजेंसी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, आज सीबीआई का दायरा बहुत बड़ा हो चुका है. महानगर से लेकर जंगल तक CBI को दौड़ना पड़ रहा है. सीबीआई ने अपने काम से, अपने कौशल से सामान्यजन को एक विश्वास दिया है. आज भी जब किसी को लगता है कि कोई केस असाध्य है तो आवाज उठती है कि मामला CBI को दे देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि लोग आंदोलन करते हैं कि केस उनसे लेकर CBI को दे दो. यहां तक कि पंचातय स्तर पर भी कोई मामला आता है तो लोग कहते हैं कि इसे CBI को दे देना चाहिए. न्याय के, इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में CBI हर जुबान पर है.
यह भी पढ़ें- Corona Virus: फिर डराने लगे कोरोना वायरस के मामले, दोगुनी हुई रफ्तार, केरल और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े रहे केस
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नए कार्यालयों का शुभारंभ CBI को कार्य करने में और सहायता प्रदान करेगा. CBI की जांच की मांग के लिए तो आंदोलन तक किए जाते हैं, लोग कहते हैं कि मामले को CBI को दे दें. न्याय, इंसाफ के ब्रैंड के तौर CBI का नाम सबकी जुबान पर है. जिन्होंने भी CBI में योगदान दिया वे बधाई के पात्र हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि 10 साल पहले ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी. उस दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए लेकिन आरोपी डरे नहीं क्योंकि सिस्टम उनके साथ खड़ा था. 2014 के बाद हमने भ्रष्टाचार, कालेधन के खिलाफ मिशन मोड में काम किया.
आपको (CBI) कहीं पर भी रुकने की जरूरत नहीं है. मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं. आज भी वे कई जगह किसी राज्य में सत्ता का हिस्सा हैं लेकिन आपको अपने काम पर फोकस रखना है कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए.
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…