यूटिलिटी

SBI Recruitment 2023: बैंक में आई बंपर भर्ती, सिर्फ इंटरव्यू से मिल जाएगी नौकरी, जानिए कैसे करें आवेदन

SBI Recruitment 2023: सरकारी बैंकों में नौकरी की इच्छा रखने वाले के लिए शानदार मौका है. भारतीय स्टेट बैंक या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो लोग बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए. चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, सपोर्ट ऑफिसर के कुल 1031 पद खाली हैं और भर्ती प्रक्रिया जारी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अभी आवेदन करें. 30 अप्रैल, 2023 आवेदन करने की आखिरी तारीख है. इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए.

आवेदन करने से पहले पद की जानकारी, योग्यता, वेतन, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया के बारे में जानना जरूरी है. तो आइए आज हम आपको इसकी सारी जानकारी देते है.

रिक्ति विवरण

चैनल मैनेजर फेसिलिटेटर- 821
चैनल मैनेजर सुपरवाइजर- 172
सपोर्ट ऑफिसर- 38

आयु सीमा

भारतीय स्टेट बैंक भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल, 2023 को न्यूनतम 60 वर्ष और अधिकतम 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षण के अधीन उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाती है.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Disqualified: ‘मोदी सरनेम’ मामले में कोर्ट के फैसले को आज चुनौती देंगे राहुल गांधी, सजा के खिलाफ दायर करेंगे अपील, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत भी रहेंगे मौजूद

वेतन

चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर- ₹ 36,000 प्रति माह
चैनल मैनेजर सुपरवाइज़र- ₹ 41,000 प्रति माह
सपोर्ट ऑफिसर- ₹ 41,000 प्रति माह

चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्टिंग
मेरिट लिस्ट
इंटरव्यू

ये भी पढ़ें- UP Politics: “औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है गधे के दूध का साबुन…क्लियोपैट्रा तो नहाती थी…” BJP सांसद मेनका गांधी का अजीबो-गरीब बयान

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रारंभ तिथि: 01/04/2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल, 2023

Dimple Yadav

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago