देश

पीएम मोदी ने पल्लदम में जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से की मुलाकात

पीएम ने पल्लदम में जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से मुलाकात की. कैसेंड्रा मे स्पिटमैन का जिक्र पीएम ने अपने एक मन की बात कार्यक्रम में किया था. वह कई भारतीय भाषाओं में गीत, विशेषकर भक्ति गीत गाती हैं. आज उन्होंने पीएम मोदी के सामने अच्युतम केशवम और एक तमिल गाना गाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 105वें एपिसोड में सिंगर कैसंड्रा का जिक्र किया था. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भी…कैसेंड्रा ने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…. गाया था.

बता दें कि सिंगर स्वाति मिश्रा के गाए इस गीत को भी पीएम मोदी ने शेयर किया था. उन्होंने इस भजन का वीडियो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा था, “श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है”

कैसंड्रा को कई भारतीय भाषाओं का ज्ञान

भगवान श्रीराम पर बने गाने को अपने सुरीले अंदाज में गाने वाली कैसंड्रा जर्मनी की रहने वाली हैं. उनका पूरा नाम कैसंड्रा मे स्पिटमैन. गायकी ही उनका पेशा है. कैसंड्रा कई भारतीय भाषाओं की जानकार हैं. 21 वर्षीय कैसंड्रा को न केवल हिंदी बल्कि उर्दू, असमिया, मलयालम, तमिल, बंगाली, संस्कृत और कन्नड़ जैसी दूसरी भारतीय भाषाओं में संगीत में महारत हासिल है. कैसंड्रा की सबसे खास बात यह है कि वह आज तक कभी भारत नहीं आईं हैं, लेकिन भारतीय भाषाओं और संस्कृति से पूरी तरह वाकिफ हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन को तगड़ा झटका, कांग्रेस के 2 एवं राजद के 1 विधायक बीजेपी में हुए शामिल

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

2 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

3 hours ago