देश

पीएम मोदी ने किया एक साथ 15 एयरपोर्ट का उद्घाटन, डॉ. राजेश्‍वर सिंह बोले- अब हमारा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ का संकल्प पूरा होगा

Uttar Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के दौरे पर हैं. यहां आज उन्‍होंने आजमगढ़ से देशभर के 15 एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. ₹9,811 करोड़ की लागत से तैयार 15 एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्‍ट्स के अलावा हजारों करोड़ की अन्‍य परियोजनाएं भी जनता को समर्पित कर दी गईं. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर सराहना की.

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कहा- ”युगप्रवर्तक कर्मयोगी, आत्मनिर्भर भारत के ध्वजवाहक, अंत्योदय के संवाहक आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में ₹9,811 करोड़ की लागत से 15 एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना विकास के तहत आज Chaudhary Charan Singh International Airport के नये और भव्य Terminal-3 भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के गौरवमयी क्षण का मैं भी सहभागी बना.”

‘विकसित उत्तर प्रदेश’ का संकल्प सिद्ध होगा- MLA

डॉ. राजेश्‍वर बोले- ”1 Trillion Dollar की Economy वाला प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर उत्तर प्रदेश में PM मोदी के कर-कमलों से ₹34,700 करोड़ की 782 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास से विकास यात्रा को गति मिलेगी. 25 करोड़ उत्तर प्रदेश की जनता को समर्पित ये परियोजनाएं सीएम योगी नेतृत्व में ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की पूर्णता में सहायक सिद्ध होंगी.”

लोकार्पण कार्यक्रम में ये वरिष्‍ठ नेता रहे मौजूद

परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वहां रक्षामंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खरकवाल एवं कई विधान परिषद सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़िए: CM योगी से मिले समाजसेवी राजेश्‍वर सिंह, सरोजनीनगर में यूपी के पहले EV बस प्लांट का भूमिपूजन, करोड़ों की परियोजना को स्वीकृति

जनहित में हमेशा सक्रिय रहते हैं राजेश्वर सिंह

बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह यूपी की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वह लंबे समय से परोपकारी-कार्य करते रहे हैं. उन्हें अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. हाल ही में उनको भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI DY Chandrachud) डीवाई चंद्रचूड़ ने सम्‍मानित किया था. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड-2023 से नवाजा. यह अवार्ड उन्‍हें फिलांथ्रोपिस्ट (परोपकारी) कैटेगरी में दिया गया.

यह भी पढ़िए: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में हर घर लहरा तिरंगा! MLA राजेश्वर सिंह के साथ हजारों लोगों ने ऐसे मनाया जश्न, गूंजे ‘भारत माता’ के नारे

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

23 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

26 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

26 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago