सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
By Shubhra Rai
मुरथल के गुलशन ढाबा के सामने कारोबारी को गोलियां मारी गईं
Haryana Businessman Ambushed: हरियाणा में फिर एक खूनी वारदात को सरेआम अंजाम दिया गया है. यहां मुरथल के गुलशन ढाबा के सामने एक शख्स को गोलियों से छलनी कर दिया गया. मृतक की पहचान गोहाना के सरगथल गांव के शराब कारोबारी सुंदर मलिक के रूप में हुई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
एक वीडियो में दिख रहा है कि ढाबे की पार्किंग में एसयूवी वैन में सो रहे शख्स को निकालकर हमलावर उसे गोली मारते हैं. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बहरहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. कुछ लोगों का कहना है कि हमलावरों ने सुंदर मलिक पर 35 गोलियां चलाईं.
सुंदर मलिक की उम्र 38 साल थी, यानी वो युवा ही था. वह शराब कारोबारी बताया जा रहा है. अज्ञात लोगों ने उस पर जानलेवा हमला करने के लिए सुबह का वक्त चुना. सुबह करीब 8:30 बजे हरियाणा के मुरथल में स्थित गुलशन ढाबा के सामने उसे गोलियां मारी गईं.
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक धरा गया, जानिए- 15 दिन बाद कैसे हत्थे चढ़ा?
INLD के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह की भी हुई थी हत्या
कुछ सप्ताह पहले झज्जर जिले में भी इसी तरह की वारदात हुई थी. वहां इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के एक नेता की एसयूवी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला किया था. हमलावरों ने कार में बैठे नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस अब तक हत्यारोपियों को खोज रही है.
यह भी पढ़िए— Haryana: INLD के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या, बहादुरगढ़ के पास बंदूकधारियों ने कार पर बरसाईं गोलियां
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…