देश

“डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति”, वकीलों के पत्र पर पीएम मोदी का Congress पर करारा हमला

भारत के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई को करीब 600 वकीलों ने पत्र लिखकर एक खास ग्रुप की ओर से दबाव बनाए को लेकर चिंता जाहिर की है. वकीलों की इस चिट्ठी पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है.

पीएम मोदी ने बोला हमला

पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि “दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है. 5 दशक पहले ही उन्होंने “प्रतिबद्ध न्यायपालिका” का आह्वान किया था- वे बेशर्मी से अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं लेकिन राष्ट्र के प्रति किसी भी प्रतिबद्धता से बचते हैं. कोई आश्चर्य नहीं कि 140 करोड़ भारतीय उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं.”

600 वकीलों ने लिखा पत्र

बता दें कि वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा सहित करीब 600 वकीलों के एक समूह ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को एक पत्र लिखा है. पत्र में न्यायपालिका पर खास ग्रुप के लोग द्वारा दबाव बनाए जाने को लेकर चिंता व्यक्त की गई है.

दबाव बनाए जाने का आरोप

वकीलों के इस समूह ने CJI चंद्रचूड़ को एक समूह (Vested Interest Group) के कार्यों के बारे में ‘गहरी चिंता व्यक्त’ करते हुए पत्र में आरोप लगाया गया है कि ‘न्यायपालिका पर दबाव बनाने, न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और तुच्छ तर्क और पुराने राजनीतिक एजेंडे के आधार पर अदालतों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.’

ये भी पढ़े: दिल्ली शराब नीति मामला- 1 अप्रैल तक ED की कस्टडी में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, एजेंसी ने मांगी थी 7 दिन की रिमांड

CJI को संबोधित पत्र में कहा गया है कि देश की न्यायपालिका की संप्रभुता और स्वायत्तता पर हमले की कोशिश की जा रही है. पत्र में कहा गया है, ‘समूह की दबाव की रणनीति राजनीतिक मामलों में सबसे स्पष्ट है, खासकर उन मामलों में जिनमें भ्रष्टाचार की आरोपी राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं. ये रणनीति हमारी अदालतों के लिए हानिकारक हैं और हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को खतरे में डालती हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago