देश

PM Modi का फ्रांस दौरा, 26 राफेल और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की भारत करेगा खरीदारी

India France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते फ्रांस की यात्रा पर जाने वाले हैं. वे वहां फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस यानी बैस्टिल डे परेड समारोह के सम्मानित अतिथि होंगे. वहीं, इस यात्रा से भारत के रक्षा क्षेत्र को काफी मजबूती और फायदे की उम्मीद है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारत फ्रांस से 26 राफेल और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां खरीद सकता है. पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान इस डील और खरीदारी को लेकर घोषणा की संभावना है.

India France: 90 हजार करोड़ रुपये का सौदा!

बता दें कि भारत में फ्रांस से निर्मित राफेल लड़ाकू विमान पहले भी आ चुके हैं, लेकिन भारत और भी राफेल विमानों की खरीदारी करने की तैयारी में है. न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो भारत जल्द ही फ्रांस से 26 राफेल विमान और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीदारी की घोषणा कर सकता है. यह ऐलान पीएम मोदी के फ्रांस यात्रा पर हो सकती है. एक अनुमान के मुताबिक, फ्रांस के साथ इस डील में 90 हजार करोड़ रुपये की लागत आ सकती है. हालांकि, डील की वास्तविक लागत का पता ऐलान होने के बाद ही चल पाएगा.

ये भी पढ़ें- Lucknow: इंटरव्यू के लिए जा रही छात्रा की बेरहमी से हत्या, मुंह में ठूंसा कपड़ा, चेहरा नोंच डाला, जंगल में मिली लाश, गैंगरेप की आशंका

बैस्टिल दिवस समारोह में भाग ले रहे हैं भारतीय वायुसेना के 72 जवान

मालूम हो कि पीएम मोदी इस हफ्ते फ्रांस की यात्रा पर जाने वाले हैं. वे वहां बैस्टिल डे परेड समारोह के सम्मानित अतिथि होंगे. वहीं, इस खास मौके पर भारतीय वायुसेना के भी जवान शामिल हो रहे हैं. पिछले दिनों रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि फ्रांस में बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी विमानों के साथ रवाना हो गई है. वायुसेना के इस दस्ते में चार राफेल लड़ाकू विमान, दो सी-17 ग्लोबमास्टर्स और 72 वायुसेना के कर्मी व जवान शामिल हैं. बताया गया कि बैस्टिल दिवस पर भारतीय वायुसेना के वायु योद्धाओं द्वारा फ्लाईपास्ट और मार्च करना दोनों देशों के बीच एक लंबे जुड़ाव का प्रतीक है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

10 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

25 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago