फ्रांसीसी राजदूत बेनोइट गाइडे (फोटो ट्विटर)
PM Narendra Modi: फ्रांस के विदेश मंत्रालय में एशिया विभाग के नए प्रमुख, राजदूत बेनोइट गाइडे ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना है. राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के बाद उन्होंने शुक्रवार को इस साल 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा की तैयारियों के बारे में बात की. भारत में फ्रांसीसी दूतावास ने राजदूत बेनोइट गाइड के एक वीडियो संदेश के साथ ट्विटर पर लिखा कि “प्यारे दोस्तों. नमस्ते. कुछ दिनों की आधिकारिक बैठकों के लिए भारत में आकर मुझे खुशी हो रही है. मैंने फ्रांस के विदेश मंत्रालय में एशिया के लिए निदेशक के रूप में अपनी पहली यात्रा के रूप में भारत को चुना है. यह एक स्पष्ट पसंद थी क्योंकि भारत हमारा सबसे महत्वपूर्ण भागीदार और क्षेत्र में सबसे भरोसेमंद साथी है.
बेनोइट गाइड ने कहा 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यात्रा की तैयारी करेंगे. हमें खुशी है कि इस वर्ष बैस्टिल दिवस भारत दिवस होगा. इसलिए हम सभी पीएम मोदी की इस बेहद महत्वपूर्ण यात्रा का इंतजार कर रहे हैं जो आने वाले दशकों में हमारी साझेदारी को मजबूत करेगी. इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस खबर की पुष्टि की थी. उन्होंने पीएम मोदी की यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फ्रेंच और हिंदी दोनों में ट्वीट किया था.
राष्ट्रपति मैक्रोन ने फ्रेंच में ट्वीट किया, “चेर नरेंद्र, हेयुरेक्स डी टैक्क्यूइलिर ए पेरिस कॉम इनवाइट डी’होनूर डू डेफाइल डू 14 जुइलेट.!” मैक्रोन ने हिंदी में ट्वीट किया, “प्रिय नरेंद्र, 14 जुलाई की पूर्व के सम्मानित रूप में तुम्हारा पेरिस में स्वागत कर के मुझे बहुत खुशी होगी.” 14 जुलाई की परेड के लिए सम्मानित अतिथि.”
भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल पेरिस में 14 जुलाई को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इस साल के बैस्टिल डे परेड में शामिल होने के लिए तैयार हैं. पीएम मोदी को पेरिस में परेड में भाग लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा आमंत्रित किया गया था. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत और सशस्त्र बलों का एक दल अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ परेड में भाग लेगा.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…