लोकसभा में पीएम मोदी
PM Modi in Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. खासकर, उनके निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही. लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं कर सकती और उनके ऊपर लगाये गये ‘‘झूठे आरोपों’’ पर कभी भरोसा नहीं करेगी. पीएम मोदी ने कहा कि उनके पास 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद का सुरक्षा कवच है जिसे कोई भेद नहीं सकता.
अडानी ग्रुप से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्ष के आरोपों के बीच पीएम मोदी ने कहा कि उन पर लोगों का भरोसा अखबार की सुर्खियों और टेलीविजन पर चमकते चेहरों से नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने देश के लिए पूरा जीवन खपा दिया है, पल-पल खपा दिया है और देश के लोग झूठे आरोपों पर भरोसा नहीं करने वाले हैं.
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा, ‘‘देशवासियों का जो मोदी पर भरोसा है वो इनकी (विपक्ष की) समझ से बाहर है और इनकी समझ से ऊपर की बात है.’’ उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो अहंकार में डूबे रहते हैं, उनको लगता है कि मोदी को गाली देकर ही हमारा रास्ता निकलेगा और गलत आरोप लगा कर ही आगे बढ़ पाएंगे. पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिये बिना उसके घटते जनाधार पर कटाक्ष करते हुए प्रसिद्ध कवि दुष्यंत की पंक्तियां पढ़ीं, ‘‘तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल यह है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं…’’
उन्होंने कहा कि इनकी गालियां और इनके आरोपों को उन कोटि-कोटि भारतीयों से होकर गुजरना पड़ेगा, जिनको दशकों तक मुसीबत में जिंदगी जीने के लिए इन्होंने मजबूर किया. पीएम ने कहा, ‘‘कुछ लोग अपने लिए और अपने परिवार के लिए जी रहे हैं, लेकिन मोदी देश के 25 करोड़ परिवारों के लिए जी रहा है.’’ पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग गांधी के नाम पर बार-बार रोटी सेंकने का प्रयास करते हैं, वे एक बार गांधी को पढ़ लें.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस की बर्बादी पर हार्वर्ड ही नहीं बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में होगी स्टडी- पीएम मोदी का हमला
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के क्रम में उनके कश्मीर जाने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो हाल में जम्मू-कश्मीर घूम कर आए हैं, वो भी अब देख सकते हैं कि वहां कितनी आन-बान-शान से घूमा जा सकता है. उन्होंने कहा कि पिछली शताब्दी के उत्तरार्द्ध में वह खुद भी यात्रा लेकर कश्मीर गये थे और तब आतंकवादियों ने पोस्टर लगाए थे कि- “कौन है ऐसा, जिसने मां का दूध पिया है, जो लाल चौक पर तिरंगा लहराएगा.” पीएम मोदी ने कहा, “तब मैंने ऐलान किया था कि 26 जनवरी को 11 बजे मैं लाल चौक पर जाऊंगा और सुरक्षा और बुलेट प्रूफ जैकेट के बिना वहां तिरंगा फहराऊंगा, फिर देखेंगे कि किसने मां का दूध पीया है.”
-भारत एक्सप्रेस
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…