दुनिया

Earthquake in Turkey: टर्की में एक भारतीय लापता, 10 सुदूर इलाकों में फंसे, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Earthquake in Turkey: टर्की और सीरिया में आये विनाशकारी भूकंप ने अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है. AFP के मुताबिक, घायलों की संख्या बढ़कर 40 हजार से अधिक हो गई है. भूकंप ने टर्की और सीरिया में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है, जिसके बाद भारत समेत 50 से अधिक देश उनकी मदद को आगे आए हैं. विनाशकारी भूकंप से प्रभावित टर्की के दूर-दराज वाले इलाकों में 10 भारताीय फंसे हुए हैं, लेकिन वे सुरक्षित हैं, जबकि एक नागरिक अभी लापता है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने बताया कि टर्की में भारतीय अपेक्षाकृत सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार तुर्की में लापता भारतीय के परिवार के सदस्यों के संपर्क में है. भारत चार सैन्य परिवहन विमानों में तुर्किये को राहत सामग्री भेज चुका है.

11000 से अधिक लोगों की मौत

टर्की और सीरिया में भीषण भूकंप के बाद बचाव कार्य जोरों पर है. बचावकर्मी हजारों ध्वस्त इमारतों के मलबे के नीचे दबे शवों को बाहर निकाल रहे हैं. हालांकि, मलबे में फंसे किसी व्यक्ति के जीवित मिलने के बाद इस कवायद में कुछ रूकावट पड़ जाती है. दोनों देशों में अब तक 11000 से ज्यादा लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है.

आपदा प्रभावित क्षेत्र में सरकार से और अधिक मदद की गुहार के बीच राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन भूकंप का केन्द्र रहे पजारकिक और आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हाते प्रांत का दौरा करने वाले हैं. टर्की में फिलहाल करीब 60,000 बचावकर्मी भूकंप प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य कर रहे हैं, लेकिन आपदा से प्रभावित इलाके का क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि कई लोगों को अब भी सहायता का इंतजार है. दक्षिण-पूर्वी टर्की और उत्तरी सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आने के दो दिन बाद भूकंप के अधिकेन्द्र से बहुत दूर स्थित कहरमानमरास शहर में ढही एक इमारत के मलबे से आरिफ खान नाम के तीन साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

ये भी पढ़ें: एडल्ट वेबसाइट के लिए काम करती है मां, स्कूल ने बेटे को किया बाहर, मॉडल का दावा- बच्चे को झेलनी पड़ी प्रताड़ना

आरिफ के शरीर का निचला हिस्सा कंक्रीट के ‘स्लैब’ के नीचे दबा हुआ था और वह एक मुड़ी हुई सरिया में फंसा हुआ था. बचावकर्मियों ने ठंड से बचाव के लिए उसे मोटे कंबलों से ढंका और फिर बेहद सावधानी से सरिया काटकर उसे बाहर निकाला. अपने बेटे से कुछ देर पहले ही मलबे से बाहर निकाले गए एर्तुग्रुल किसी बच्चे को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाले जाते और उसे एम्बुलेंस में ले जाते हुए देखकर रो पड़े.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

11 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

25 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

35 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

41 minutes ago