खेल

VIDEO: धोनी का नया अवतार, IPL से पहले बन गए किसान, खेत में खूब दौड़ाया ट्रैक्टर

MS Dhoni Turns Farmer Again: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक नई पोस्ट के साथ कुछ भी पोस्ट करने के अपने 2 साल के लंबे इंस्टाग्राम गैप को खत्म किया. दिग्गज भारतीय कप्तान ने बुधवार 8 फरवरी को खेतों पर ट्रैक्टर चलाते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया. माही ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, कुछ नया सीखकर अच्छा लगा लेकिन काम खत्म होने में बहुत ज्यादा वक्त लग गया. वीडियो में, धोनी को कुछ किसानों द्वारा खेत की जुताई सिखाते हुए देखा जा सकता है.

2 साल बाद सोशल मीडिया पर लौटे माही

अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में माही ज्यादा एक्टिव नहीं होते. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद से ही धोनी के दर्शन भारतीय फैंस को कम ही होते हैं. अब करीब दो साल बाद वह फिर से सोशल मीडिया पर लौटे हैं और एक जबरदस्त वीडियो से अपने फैंस को खुश कर दिया है. पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने बुधवार 8 फरवरी की शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ट्रैक्टर पर बैठकर इसे अपने फार्म हाउस के खेतों में दौड़ा रहे थे.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौतियों से भरा भारत दौरा, टीम इंडिया का ‘मिशन WTC Final’

IPL 2023 में एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे माही

धोनी अपने दोस्तों और परिवार के साथ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का आनंद ले रहे हैं और उन्होंने हाल ही में आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए प्रशिक्षण लेने के लिए फिर से मैदान पर उतरे. पिछले सीजन में रवींद्र जडेजा से कप्तानी की भूमिका वापस लेने के बाद आईपीएल 2023 में चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करने के लिए तैयार है. प्रशंसक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि पिछले साल नौवें स्थान पर रहने के बाद सीएसके कैसे वापसी करेगा. चेन्नई फ्रेंचाइजी ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए काइल जैमीसन, अंडर-19 स्टार शेख रशीद और इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स को शामिल किया है. येलो आर्मी (सीएसके फैनबेस) यह देखने के लिए उत्साहित है कि टीम में दो सीरियल विजेता एमएस धोनी और बेन स्टोक्स के साथ टीम कैसा प्रदर्शन करेगी.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

41 minutes ago