देश

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, बोले- ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना मेरा सौभाग्य

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक अगले साल यानी 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर में श्रीराम लला की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शांमिल होंगे. बुधवार को उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि निर्माण की समिति के सदस्यों से मुलाकात की है. इसके बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 22 जनवरी को अयोध्‍या के भव्‍य श्रीराम मंदिर में आयोजित रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे.

बता दें कि आज बुधवार को राम जन्म भूमि निर्माण समिति के सदस्यों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात हुई है. इस मुलाकात में समिति के अध्यक्ष चंपत राय, नृपेन्द्र मिश्रा, गोविंद गिरी समेत 4 लोग शामिल रहे. इन्‍होंने पीएम मोदी से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया था जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार किया है.


यह भी पढ़ें-दिल्ली सरकार ने मंत्रियो के विभागों में किया बड़ा बदलाव, इन मंत्रियों के डिपोर्टमेंट में हुआ उलटफेर

पीएम मोदी ने दी जानकारी

इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक्स पर लिखा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बनेंगे. पीएम ने ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात की फोटो भी शेयर की. गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा के एक भव्य समारोह के दौरान भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी.

यह भी पढ़ें-Rajasthan Chunav: 500 रुपये में गैस सिलेंडर और महिलाओं को 10,000 रुपये सालाना सम्मान, गहलोत की 2 गारंटी

पीएम मोदी ने ही किया था शिलान्यास

पीएम मोदी के पोस्ट से इतर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा की जाएगी. बता दें कि 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जीत हिंदू पक्ष की हुई थी. ऐसे में सैकड़ों सालों का श्रीराम मंदिर की कल्पना अगले कुछ महीनों में सार्थक होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

11 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

32 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

55 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago