देश

विजयादशमी को लेकर लखनऊ में व्यापक सुरक्षा इंतजाम, ट्रैफिक डायवर्जन के साथ चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस

Vijyadashmi 2023 Celebration: अपनी कानून व्यवस्था को लेकर इस देश सबसे चर्चित राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुरक्षा को अभेद तो बनाया ही गया है लेकिन विशेष पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त किया गया है. आज पूरे विश्व में बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयादशमी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी दशहरा पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गाइडलाइन्स जारी की है.

बकौल पुलिस उपायुक्त उपेंद्र अग्रवाल इसके लिए लखनऊ कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं. विजयादशमी के त्योहार को देखते हुए लखनऊ में अलग-अलग जगह पर डायवर्जन लगाए गए हैं. इसको लेकर संबंधित ट्रैफिक के अधिकारियों को बताया गया है. इसके अलावा सभी शोभायात्राओं की जानकारी पहले से दी गई है”.

परिंदा भी नहीं मार सके पर, इसकी है व्यवस्था

लखनऊ में आज कुल 76 शोभायात्राएं निकलेंगी जिसके लिए संबंधित रूट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. इसके साथ ही कुल 133 मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा जिसके लिए रूट पर और घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही आज लखनऊ में कुल 59 जगहों पर रावण के पुतले के दहन होगा. उन जगहों पर पुलिस बल एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैनात किया गया है.

कितनी है पुलिस बल की उपलब्धता?

आज इस पर्व में प्रशासन कोई हीला हवाली करने में मूड में बिल्कुल नहीं है इसलिए आज के कार्यक्रमों के लिए लखनऊ पुलिस द्वारा विस्तृत प्रबंध किए गए हैं. इसमें पुलिस मुख्यालय द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल का भी प्रबंध कराया गया है. 100 अंडर ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर पुलिस मुख्यालय ने उपलब्ध कराए हैं. इसके साथ ही 10 कंपनी पीएसी और एक कंपनी RAF को फील्ड में उतार दिया गया है. इसके अलावा विजयादशमी पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अलग-अलग कार्यालय में लगे फोर्स को भी दशहरा पर्व की विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: Cash For Query Case: “मैंने महुआ मोइत्रा की लॉगिन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल किया”, आरोपों पर बोले दर्शन हीरानंदानी

विसर्जन के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम

मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम लखनऊ के चार घाटों पर होता है. बाढ़ से बचाव के लिए जो प्लाटून है उनको बांटकर के अलग – अलग प्लाटून अलग – अलग घाटों पर लगाया गया है. गोताखोरों को भी रखने के लिए स्थानीय डीजीपी को निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो पाए.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

25 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

28 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

59 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago