सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
Diwali 2023: आज यानी 12 नवंबर 2023 को पूरे देश में दिवाली धूमधाम से मनाई जाएगी. ये त्योहार खुशिया, उमंग और उल्लास लेकर आता है. वहीं कुछ मान्यता के अनुसार इस दिन श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे इस उपलक्ष्य में पूरे शहर को दीपों से रोशन किया गया था. ये न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है.
हमारे देश में दिवाली का त्योहार सबसे खास माना जाता है. इतना ही नहीं दिवाली के मौके पर लोग घरों की साफ-सफाई भी करते है और खूब डेकोरेशन करते हैं. दिवाली पर आप अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं तो यहां बताएं गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
दिवाली पर घर-आंगन में रंगोली जरूर बनाएं. घर के मेन गेट पर भी रंगोली बना सकते हैं. फूलों और रंगों से आप खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं. बाजार में मिलने वाली रंगोली डिजाइन की जालियों से आसानी से रंगोली बना सकते हैं.
दिए जलाना दिवाली पर बहुत ही पुरानी परंपरा है. आप जलाने के लिए कलरफुल दिए का यूज कर सकते हैं. बाजार से आपको आसानी से कलरफुल दिए मिल जाएंगे. आप चाहे तो सादा दिए लाकर घर पर भी इन्हें सजा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:Diwali 2023 Wishes: दिवाली पर अपने खास लोगों को भेजें ये प्यार भरा मैसेज
दिवाली पर मिलने वाली लाइटों की लड़ी से घर को सजाएं. घर के बाहर लाइटों से घर को चमका सकते हैं. बालकनी में भी लाइटों से सजावट कर सकते हैं. सादा सजावट से दिन में ही घर सुंदर दिखेगा. लाइटों की सजावट रात को खूब सुंदर लगेगा.
दिवाली पर आप lighting फिक्सचर्स बदल सकते हैं, फ्लोर लैंप या स्ट्रिंग लाइट से अपने घर के अलग-अलग कोनों को सजा सकते हैं.
घर में Paint होने से घर बिल्कुल नया-नया सा लगता है. सिर्फ पेंट बदल देने से आप अपने घर को नया लुक और नया एहसास दे सकते हैं. रंग का चुनाव करते समय अपने घर का ध्यान जरूर रखें.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…