देश

INDIA Alliance: बिहार में पैर जमाने की कोई गारंटी नहीं, किस आधार पर बनेंगे इंडिया के संयोजक, प्रशांत किशोर ने नीतीश पर बोला हमला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत कुमार ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन में संयोजक का पद मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. पीके का ये बयान उस समय आया है जब मुंबई में इंडिया की तीसरी बैठख होने वाली है. जिसको लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सोनिया गांधी और नीतीश कुमार का नाम संयोजक बनने की रेस में चल रहा है. ये बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित होगी. जिसकी मेजबानी शिवसेना (यूबीटी) करेगी.

संयोजक के नाम को लेकर चर्चा तेज

बता दें कि कुछ दिन पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि नीतीश कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी दी जा सकती है. इसके अलावा सोनिया गांधी समन्वय समिति के अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगी, लेकिन अब नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि उनकी संयोजक बनने की कोई इच्छा नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि वे विपक्ष को सिर्फ एकजुट करना चाहते हैं. जिसे उन्होंने फिर से बीते मंगलवार को दोहराई.

नीतीश पर प्रशांत किशोर हमलावर

अब नीतीश कुमार के इसी बयान को लेकर प्रशांत कुमार ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालत बिहार में ही खराब है. अपने ही राज्य में पैर जमाने की कोई गारंटी नहीं है. ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता के लिए क्या कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ये तो मीडिया वाले हैं जो उनका नाम चलाते रहते हैं. कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में नीतीश कुमार की कोई चर्चा तक नहीं कर रहा है.”

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: “प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं वो झूठ है, चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है”, चीनी MAP को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

किस आधार पर संयोजक बनेंगे नीतीश कुमार

पीके ने आगे कहा कि कांग्रेस, टीएमसी या फिर डीएमके के नेताओं की नीतीश से ज्यादा संयोजक बनने की संभावना नजर आती है. पार्टियों में भी कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है. इसके बाद टीएमसी और फिर डीएमके है. उन्होंने अपने राज्यों में जीत हासिल की है. उनके पास सांसदों की संख्या भी ज्यादा है. ऐसे में किस आधार पर नीतीश कुमार संयोजक बनेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

12 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

17 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

29 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

47 minutes ago