लाइफस्टाइल

रात में मोजे पहनकर सोना हो सकता है खतरनाक! नाखून और पैरों में है इंफेक्शन का ख़तरा

Side Effects Of Wearing Socks: अक्सर लोग सर्दियों में ठंड से बचने के लिए मोजे पहन कर सोते हैं. ठंड के मौसम में मोजे पहनने से पैर गर्म रहते हैं, जिससे नींद अच्छी आ जाती है. लेकिन,  क्या आप जानते हैं कि मोजे पहनकर सोना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. मोजे पहनकर सोने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है. इतना ही नहीं, इससे बेचैनी और सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है. तो आइए जानते हैं मोजे पहन कर सोने से आपकी सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.

क्यों न पहने सोते समय मोजे

अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए लोग अक्सर हम रात में मोजे पहनकर सोते हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इससे बार-बार रात में नींद नहीं खुलती है. ऐसा करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. इतना ही नहीं  ठंडे वातावरण में इस्तेमाल किए गए बिस्तर या मोजे,नींद की गुणवत्ता पर पॉजिटिव प्रभाव के साथ-साथ निगेटिव प्रभाव भी डालते हैं. इसलिए इसके प्रयोग से तब तक बचें जब तक डॉक्टर इसकी सलाह न दें या जब तक यह ज़रुरी न हो.

रिसर्च के अनुसार

रिसर्च के अनुसार पता चलता है कि ,बिस्तर पर मोजे पहनने से रात के दौरान लोगों की नींद कम खुल रही है. लेकिन यदि कोई फिटिंग के मोजे पहनता है तो इससे उसे इससे शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं. वैज्ञानिको के अनुसार – चुस्त मोजे पैरों में खून के प्रवाह को कम करता है और जब लेटे हुए होते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन सही ढ़ंग से नहीं हो पाता है. पैर बहुत गर्म हो जाने पर पसीना आता है जिससे फंगल नाखून संक्रमण की संभावना भी बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें:Raksha Bandhan 2023 Wishes: इस रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहन को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों को बनाएं मजबूत

क्या है फंगल नाखून संक्रमण?

अपने आस-पास सफाई रखने के साथ हमें हमारे शरीर की सफाई भी नियमित रुप से करते रहने चाहिए. जैसे की अपने नाख़ूनों की, क्योंकि गंदगी जमा होने के कारण नाखूनों में फंगल लग सकते हैं और हो सकता है फंगल नाखून संक्रमण. वैज्ञानिको अनुसार, फंगल नाखून संक्रमण आमतौर पर पैरों के नाखून के किनारों से शुरू होता है और फिर यह फैलता जाता है. फंगल नाखून संक्रमण द्वारा नाखून बदरंग, मोटे,खुरखुरे औप नाजुक हो जाते हैं. अगर आपको फंगल नाखून संक्रमण है और आप भी रात में मोजे़ पहनकर सोते हैं तो हो सकता है आपकी समस्या का कारण यही हो. फंगल संक्रमण हाथों के नाखून की तुलना में पैर के नाखून को अधिक प्रभावित करता है, क्योंकि पैर की उंगलियां आमतौर पर जूते तक ही सीमित होती हैं, जहां वे गर्म और नम वातावरण में होती हैं.

कैसे करें बचाव

फंगल नाखून संक्रमण से बचने के लिए नियमित रुप से हाथ और पैर धोते रहें,नाख़ूनों को छोटा और साफ रखें ,रात में मोजे पहन कर सोने से बचें ,पसीने वाले मोजे़ न पहनें. आप नारियल का तेल या एलोवेरा जेल का भी प्रयोग कर सकते हैं इनमें एंटीफंगल तत्व होते हैं जो नाख़ूनों को स्वस्थ बनाते हैं. यदि आपको फंगल नाखून संक्रमण हो गया तो सीधा डॉक्टर से संपर्क करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

36 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

42 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

55 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago