देश

बिहार: उपचुनाव में प्रत्याशी को लेकर उलझे प्रशांत किशोर, दो उम्मीदवार बदले

पहली बार बिहार की राजनीति में प्रवेश किए प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) चार सीटों पर हो रहे उप चुनाव में प्रत्याशी को लेकर ही उलझते नजर आ रहे हैं. प्रशांत किशोर ने बुधवार को जनसुराज (Jan Suraj) पार्टी के बेलागंज और तरारी से प्रत्याशी बदलने की घोषणा की है. जनसुराज ने पहले बेलागंज विधानसभा सीट से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को प्रत्याशी बनाया था लेकिन पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए अमजद को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया. जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में आरा में एक प्रेस वार्ता में प्रत्याशियों के बदलने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि बेलागंज से मोहम्मद आजाद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे. आजाद पूर्व मुखिया और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं. ये बेलागंज से 2005 और 2010 में भी चुनाव लड़ चुके हैं. बिहार में चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज पर उपचुनाव (Bihar By Election) हो रहे हैं.

प्रत्याशी का मतदाता सूची में नाम ही नहीं

इधर जनसुराज ने तरारी से किरण सिंह को प्रत्याशी बनाया है. पहले पार्टी ने सेना के अधिकारी एस के सिंह को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी. बाद में कहा गया कि उनका मतदाता सूची में यहां नाम नहीं है. इसके बाद प्रशांत किशोर ने इसे लेकर सफाई भी दी थी. किरण सिंह सामाजिक कार्यकर्ता है और महिला सशक्तिकरण को लेकर तरारी में सक्रिय रही हैं.


ये भी पढें: नकली अदालत में जज बन कर दे रहा था फैसला, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार


 

इनके सांसद बनने से खाली हुई सीटें

तरारी में सीपीआई (CPI) के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में राजद (RJD) के सुरेंद्र यादव, इमामगंज में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के जीतनराम मांझी और रामगढ़ में राजद के सुधाकर सिंह के लोकसभा पहुंच जाने से ये चारों सीटें खाली हुई हैं. इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को चुनाव नतीजे आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

JPSC परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच वाली याचिका दूसरी बेंच को ट्रांसफर की, 5 अक्टूबर को सुनवाई

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…

22 seconds ago

पैकेज्ड फूड न्यूट्रिशन लेबलिंग: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, FSSAI को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने…

15 minutes ago

‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे…!’ स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO

Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला और स्वरा…

16 minutes ago

पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, उपचुनाव से पहले राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में जल्द सुनवाई…

21 minutes ago

Bihar Flood Alert: नेपाल की बारिश से मुजफ्फरपुर में बाढ़ का संकट, बागमती खतरे के निशान से 1.80 मीटर ऊपर

Bihar Flood Muzaffarpur Bagmati River: नेपाल में लगातार बारिश के बाद मुजफ्फरपुर में बागमती नदी…

23 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…

26 minutes ago