देश

प्रधानमंत्री मोदी ने PM Awas Yojna के लाभार्थियों से की चाय पर चर्चा, महिलाएं बोलीं- घर मिलने से बदल गई जिंदगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (17 सितंबर) को ओडिशा के दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे. जहां पीएम मोदी ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की. उन्होंने गदाकाना में सबर साही झुग्गी बस्ती का दौरा किया और पीएमएवाई-शहरी के लाभार्थियों के घरों का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने इस दौरान लाभार्थी महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की. प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों के साथ लगभग 30 मिनट बिताए और उनसे बातचीत की. झुग्गी के निवासियों ने उन्हें ‘अंगा वस्त्र’ (कपड़ा) भेंट करके और उनके माथे पर चंदन का टीका लगाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया.

लाभार्थी के गृह प्रवेश में हुए शामिल

पीएम मोदी ने भुवनेश्वर के गडकाना में सबर साही झुग्गी बस्ती का दौरा किया और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों के घरों के गृह प्रवेश में भी शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी अंतरजामई नायक और जहाजा नायक के घर भी गए.

लाभार्थियों ने क्या कहा?

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान पीएम आवास की लाभार्थी महिला ने बताया कि कोरोना के समय उनकी दुकान बंद हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन लेकर दोबारा अपनी दुकान को शुरू किया, जिसे पहले की तुलना में और भी बड़े स्तर पर चला रही हैं.

वहीं एक अन्य लाभार्थी ने पीएम मोदी को बताया कि जिस सुभद्रा योजना का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया है, उससे उन्हें काफी मदद मिलेगी. सालाना 10 हजार रुपये मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा.

पीएम आवास योजना की एक अन्य लाभार्थी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें आवास मिलने के बाद, उनके जीवन में कई बदलाव आए हैं, जैसे, अब खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ता है, पक्का घर बन जाने से बारिश, गर्मी और ठंड से राहत मिलती है.

गांव आकर हम लोगों को धन्य कर दिया

बातचीत के दौरान पीएम आवास के लाभार्थी ने पीएम मोदी से कहा कि “जिस तरह से भगवान राम शबरी की कुटिया में पहुंचे थे उनका उद्धार करने के लिए, वैसे ही आप इस काणकड़ गांव में आकर हम सभी लोगों को धन्य कर दिया.” जिसपर पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी का बेटा हूं और बेटा आपसे आशीर्वाद लेने आया है.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीः शिवाजी महाराज के पदचिन्ह ही हैं जिनकी प्रेरणा

प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार की प्रमुख योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ किया. बता दें कि यह सबसे बड़ी महिला-केंद्रित पहल है और इसके तहत 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को शामिल किए जाने की उम्मीद है. इस योजना के तहत, 21 से 60 वर्ष की आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को 2024-25 से 2028-29 तक पांच वर्षों में 50,000 रुपये दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने 10 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago