Categories: खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीता, जुगराज ने किया गोल

Asian Hockey Champions Trophy: पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने मेजबान चीन को हराकर खिताब जीत लिया. मंगलवार को चीन के मोकी ट्रेनिंग बेस पर हुए इस मुकाबले में जुगराज सिंह ने चौथे क्वार्टर के अंत में एकमात्र गोल किया था, जिसने भारत को जीत दिलाई. यह गोल मैच के 51वें मिनट में हुआ. उस समय मैच में चीन ने भारत पर दबाव बनाया हुआ था और जुगराज ने एक शानदार फील्ड गोल किया. इस दौरान भारतीय डिफेंडर्स और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने चीन के अटैक को नाकाम करते हुए टीम को बचाया.

पांचवीं बार जीता भारत

भारत ने यह टूर्नामेंट पांचवीं बार जीता, जिससे वे इस प्रतियोगिता के सबसे सफल देश बन गए. यह टूर्नामेंट 2011 में शुरू हुआ था. पाकिस्तान ने इसे तीन बार जीता है और दक्षिण कोरिया ने 2021 में ढाका में एक बार खिताब जीता था. भारत ने पिछला खिताब 2023 में चेन्नई में मलेशिया को 4-3 से हराकर जीता था. इस तरह से भारत ने खिताब को रिटेन किया है. हालांकि इस बार, चीन के घरेलू दर्शकों के सामने भारत के लिए यह जीत आसान नहीं थी. चीन ने पूरे मैच में भारत पर काफी दबाव बनाया, लेकिन हरमनप्रीत सिंह एंड कंपनी ने धैर्य बनाए रखा और अंततः जीत हासिल की.

66 प्रतिशत समय तक गेंद चीन के पास

चौथे क्वार्टर के छठे मिनट में हरमनप्रीत ने एक शानदार रन बनाया और लम्बे कॉर्नर से जुगराज को पास दिया, जो गोल सर्कल में अकेले खड़े थे. जुगराज ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को चीनी गोलकीपर के पास से गोल पोस्ट में डाल दिया. हालांकि चीन ने मैच में 66 प्रतिशत समय तक गेंद अपने पास रखी, लेकिन भारत ने सर्कल में चीन से ज्यादा प्रवेश किया और अधिक पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए थे. पहले तीन क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ, क्योंकि दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो पाईं थीं.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने PM Awas Yojna के लाभार्थियों से की चाय पर चर्चा, महिलाएं बोलीं- घर मिलने से बदल गई जिंदगी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

5 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

13 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

18 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

30 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

44 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

47 minutes ago