देश

“हर 10 मिनट में हो रही एक बच्चे की मौत, शर्म आनी चाहिए..”, इजरायल हमास युद्ध पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

Priyanka Gandhi on Israel Hamas War: इजरायल हमास युद्ध को लेकर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से दुनिया के देशों के खिलाफ सवाल खड़े किए हैं. प्रियंका ने एक बार फिर से गाजा में बच्चों की मौत को लेकर निशाना साधा है. प्रियंका ने कहा कि इतना कुछ होने पर भी उन लोगों की अंतरात्मा को कोई झटका नहीं लगा है, जो नरसंहार का समर्थन कर रहे हैं. प्रियंका ने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया.

हर 10 मिनट में हो रही है एक बच्चे की मौत: प्रियंका गांधी

अपने पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, “कितनी निंदनीय और अपमानजनक घटना है. गाजा में 10 हजार से अधिक लोग मारे गए जिनमें से लगभग आधे बच्चे हैं.” इतना ही नहीं प्रियंका ने दावा किया कि हर 10 मिनट पर एक बच्चे की मौत हो रही है. उन्होंने लिखा है, “विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार हर दस मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है. अब छोटे बच्चों को ऑक्सीजन की कमी के कारण उनके इनक्यूबेटर से निकालना पड़ा और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया.” प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकारों को शर्म आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Collapse: 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं कई टीमें, भेजा गया खाना-पानी

प्रियंका बोलीं-कब जागेगी इंसानियत

इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने एक एक्स पोस्ट में लिखा था, ‘कब जागेगी इंसानियत, कितने और बच्चों की चढ़ाओगे बलि’, इजरायल-हमास युद्ध पर बोलीं प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है जिसका गाजा में उल्लंघन नहीं हुआ हो.

बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 10000 लोगों की मौत हो गई है. इजरायली सेना अब गाजा के अंदर घुसकर ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. हमास के ठिकाने को चुन-चुनकर तबाह किया जा रहा है. इजरायली सेना के मुताबिक, अभी भी 28 से 30 हजार के करीब हमास के लड़ाके गाजा में है. हालांकि, पिछले दिनों इजरायल ने कहा था कि अब रोजाना 4 घंटे तक हमले को रोका जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

13 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

20 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

27 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

44 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

48 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago