देश

“अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं”, राहुल गांधी ने फिर BJP से पूछा सवाल, कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं के लिए कहा- सच्चाई छुपाते हैं इसलिए…

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी समूह को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं ? यह मुख्य सवाल है. इसके अलावा राहुल गांधी ने एक अनोखे स्टाइल में अडानी की स्पेलिंग के साथ एक फोटो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने उन कांग्रेस के पुराने और नये नताओं पर निशाना साधा है जो कांग्रेस छोड़कर किसी और पार्टी में चले गए या किसी ने नयी पार्टी बना ली. राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए लिखा- “सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं! सवाल वही है – अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?”

राहुल ने अपने ट्वीट में अडानी की स्पेलिंग के साथ गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रेड्डी, हिमंत बिस्वा सरमा और अनिल एंटनी के नाम भी जोड़े हैं. ये सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं. हालांकि अब पार्टी में नहीं है.

अडानी मामले पर बीजेपी से फिर पूछा सवाल

राहुल गांधी अडानी के मुद्दे पर लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. वो बीजेपी से बस एक ही सवाल बार-बार पूछ रहे हैं कि अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?” वहीं उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा- सच्चाई छुपाते हैं इसलिए रोज भटकाते हैं. दरअसल राहुल ने अडानी (ADANI) की स्पेलिंग में ए अक्षर में गुलाम नबी आजाद का जिक्र किया है, वहीं डी अक्षर में ज्योतिरादित्य सिंधिया, फिर ए में किरण रेड्डी, एन में हिमंत बिस्वा, आई में अनिल एंटनी.

यह भी पढ़ें-  UP News: बिहार के मंत्री तेज प्रताप के साथ वाराणसी में बदसलूकी, होटल प्रबंधक ने कमरे से बाहर निकाला सामान, लगेज के साथ फोटो वायरल, जानें क्या है मामला ?

शरद पवार ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें!

इससे पहले महाराष्ट्र में उनके ही सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष ने कांग्रेस की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. क्योंकि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अडानी समूह मामले पर कांग्रेस से अपनी अलग ही राय रखी है. उन्होंने गौतम अडानी का समर्थन करते हुए कहा कि एक इंडस्ट्रियल ग्रुप (Industrial Group) को टारगेट किया जा रहा है. इतना ही नहीं पवार ने यह भी कहा कि इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग व्यर्थ है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago