देश

कांग्रेस की चुनावी मीटिंग में ‘Candy Crush’ खेल रहे थे छत्तीसगढ़ के सीएम! भाजपा ने लिए मजे तो Bhupesh Baghel ने दिया मजेदार जवाब

Bhupesh Baghel Playing Candy Crush: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं साथ ही साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है. इस बीच बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए दावा किया है कि पार्टी मीटिंग के दौरान सीएम वीडियो गेम खेल रहे थे. मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कि वह कितना भी संघर्ष कर लें, सरकार नहीं आएगी.”

भूपेश बघेल ने दिया मजेदार जवाब

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने वायरल तस्वीर को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि “कैंडी क्रश मेरा पसंदीदा गेम है. मैं ‘खेल’ में मास्टर हूं.” उन्होंने आगे लिखा, “पहले बीजेपी को आपत्ति थी कि मैं गाड़ी पर क्यों चढ़ता हूं, मैं गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, राज्य में छत्तीसगढ़ ओलंपिक क्यों हो रहा है? वास्तव में, उन्हें मेरे अस्तित्व पर आपत्ति है. लेकिन यह छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करेंगे कि कौन रहता है और कौन नहीं रहता.”

यह भी पढ़ें: “पीएम अभिभावक की तरह बात कर रहे थे, जिन्हें अपने बच्चों के बारे में सब पता होता है”, प्रधानमंत्री से मिलने के बाद बोले एथलीट

सत्ता बरकरार रखने की तैयारी में कांग्रेस

मालवीय ने कहा, ”शायद इसीलिए उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार चयन से जुड़ी बैठक पर ध्यान देने की बजाय कैंडी क्रश खेलना उचित समझा.” सत्तारूढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा करके सत्ता बरकरार रखना चाहती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी कथित भ्रष्टाचार और अधूरे चुनावी वादों के मुद्दों पर उसे घेरने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने मंगलवार को कहा कि उम्मीदवारों की सूची पर फैसला करने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति 12 अक्टूबर को बैठक करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

6 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

7 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

25 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

51 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

55 minutes ago