Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election 2023: शहडोल जिले में बीजेपी ने 2 विधायकों की सीट बदली, पार्टी ने इस वजह से लिया फैसला…

मध्य प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

बीजेपी ने 2 विधायकों की सीट बदली

बीजेपी ने 2 विधायकों की सीट बदली

मध्य प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. इसी बीच बीजेपी ने मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट सोमवार (9 अक्टूबर) को जारी कर दी है. जिसमें शहडोल जिले के दो विधायकों की सीटों की अदला-बदली कर दी है. जयसिंहनगर सीट से बीजेपी के मौजूदा विधायक जयसिंह मरावी को जैतपुर से उतारा गया है. वहीं, जैतपुर से मौजूदा MLA मनीषा सिंह को जयसिंहनगर से टिकट दिया गया है.

जयसिंह मरावी को भेजा जैतपुर

बता दें कि साल 2013 के विधानसभा चुनाव में जयसिंह मरावी जैतपुर से जीते थे. उसके बाद 2018 के चुनाव में बीजेपी ने उन्हें जयसिंहनगर सीट पर भेज दिया था. यहां पर भी उन्हें जीत मिली थी. मरावी एमपी की तीन अलग-अलग विधानसभाओं में जीत दर्ज कर विधायक बन चुके हैं.

मनीषा सिंह का हो रहा था भारी विरोध

सीटों को बदलने के पीछे सबसे बड़ी वजह जैतपुर से मौजूदा विधायक मनीषा सिंह का क्षेत्र में हो रहा भारी विरोध है. मनीषा सिंह का विकास यात्रा और विकास पर्व के दौरान भी विरोध हुआ था. उन्हें लोगों ने गाड़ी से उतरने तक नहीं दिया था. इसी विरोध और लोगों के अंदर नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने सीटों को बदल दिया है.

यह भी पढ़ें- युद्ध में अमेरिका की हुई एंट्री, गोला-बारूद से लैस पहला विमान इजरायल में उतरा, बाइडेन ने नेतन्याहू से फोन पर की बात

बुधनी से सीएम शिवराज और दतिया से नरोत्तम मिश्रा को दिया टिकट

बता दें कि बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी दिया है. उन्हें इस बार भी बुधनी से टिकट दिया गया है. 57 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया, PWD मंत्री गोपाल भार्गव को रहली से चुनावी मैदान में उतारा है. अब तक बीजेपी 136 कैंडिडेट्स के नामों की सूची जारी कर चुकी है. अभी 94 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करना बाकी है.

कांग्रेस ने अब तक नहीं जारी की लिस्ट

गौरतलब है कि बीजेपी उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. माना जा रहा है कि पितृ पक्ष के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है. उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए सोमवार को दिल्ली में बैठक की गई. जिसमें कांग्रेस के सभी विरिष्ठ नेता शामिल हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest