देश

UCC In Uttarakhand: समान नागरिक संहिता वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्‍य, कैबिनेट ने दी UCC रिपोर्ट को मंजूरी

UCC In India: भारत में बरसों से हो रही समान नागरिक संहिता (UCC) के कानून की प्रतीक्षा अब पूरी होने को है. सबसे पहले उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, वहां कैबिनेट ने एक बैठक के बाद UCC रिपोर्ट को मंजूरी भी दे दी है.

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर हुई. जिसके बाद यह बताया गया कि राज्‍य में समान नागरिक संहिता वाला कानून लागू होगा.

न्‍यूज एजेंसी ANI ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बारे में जानकारी दी. एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हो रही है. उस बैठक में UCC रिपोर्ट कैबिनेट के सामने पेश की जा रही है.

6 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा बिल

एक भाजपा नेता ने रविवार की शाम को बताया कि यूसीसी रिपोर्ट पर विधायी कार्य पूरा होने के बाद इस कैबिनेट बैठक में यूसीसी रिपोर्ट को मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद 6 फरवरी को यूसीसी बिल विधानसभा में पेश किया जाएगा.

यह भी पढिए- लोकसभा चुनाव 2024 की आहट सुनाई देने लगी, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड

जानिए सरकार द्वारा क्‍यों लाया जा रहा ये बिल

कानून विशेषज्ञों की ओर से यूनिफॉर्म सिविल कोड के जरिए देश में सभी धर्मों, समुदायों के लिए एक सामान, एक बराबर कानून बनाने की वकालत की गई थी. आसान भाषा में बताया जाए तो इस कानून का मतलब है कि देश में सभी धर्मों, समुदाओं के लिए कानून एक समान होगा. मजहब और धर्म के आधार पर मौजूदा अलग-अलग कानून एक तरह से निष्प्रभावी हो जाएंगे.

‘उत्तरायण’ पर राजनाथ सिंह ने किया था ऐलान

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में ‘उत्तरायणी कौथिग’ कार्यक्रम के दौरान ये कहा था कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

10 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

12 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

24 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

30 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

43 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago