बिजनेस

Tomato Prices: टमाटर के दामों में आएगी तेजी, 300 रुपये तक जा सकते हैं भाव

हमारे रसोई में टमाटर का रोजाना यूज किया जाता है. लेकिन बढ़ती मंहगाई के चलते ये आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है. कई थोक विक्रेताओं ने बताया कि  टमाटर की कीमतों में फिर से इजाफा देखने को मिल सकता है और इसकी खुदरा कीमतें 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती हैं. पिछले एक महीने से टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसा भारी बारिश के कारण टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में इसके उत्पादन और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण हो रहा है.

क्यों बढ़ रहे हैं टमाटर के दाम?

इस पर एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमिटी (APMC) के सदस्य कौशिक ने बताया कि टमाटर, शिमला मिर्च जैसी कई मौसमी सब्जियों की कीमतों में भारी वृद्धि के बाद उनकी बिक्री में गिरावट देखने को मिली है. इससे थोक बाजार विक्रेताओं सहित खुदरा विक्रेताओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि टमाटर की कीमत अब 160 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 220 रुपये प्रति किलो हो गई है और इस वजह से खुदरा बाजार में भी इस सब्जी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें- Jaipur Mumbai Train Firing: क्या ट्रेन में गोली चलाकर 4 लोगों को मार डालने वाला RPF जवान चेतन सिंह मनोरोगी है? रेलवे ने दिया ये जवाब

मदर डेयरी पर टमाटर 259 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है

मिली जानकारी के अनुसार मदर डेयरी ने अपने सफल खुदरा स्टोरों के माध्यम से 259 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेचना शुरू कर दिया है. इस मामले में आजादपुर मंडी के थोक व्यापारी संजय भगत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और भारी बारिश के कारण सब्जियों के परिवहन में काफी दिक्कत आ रही है. इस वजह से टमाटर समेत अन्य सब्जियों को उत्पादकों तक पहुंचाने में सामान्य समय से 6-8 घंटे ज्यादा लग रहे हैं. इसके चलते टमाटर की कीमत 300 रुपये प्रति किलो तक हो सकता है. इसके अलावा महाराष्ट्र के साथ-साथ हिमाचल और कर्नाटक से आने वाली सब्जियों की गुणवत्ता में भी गिरावट देखी जा रही है, जिससे उनकी बिक्री में दिक्कतें आ रही हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

बांग्लादेश की उथल-पुथल से कैसे हुई भारत की बंपर कमाई? जानें 17 दिन और 2,280 करोड़ का गणित

Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…

16 minutes ago

शक्तिपीठ देवीपाटन में सीएम योगी का संदेश: जाति, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर ‘नेशन फर्स्ट’ को संकल्प बनाएं हर भारतीय

बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत…

18 minutes ago

क्या शेरशाह सूरी ने बनवाई थी ग्रैंड ट्रंक रोड? जानिए 2 हजार साल पुराने ‘उत्तरापथ’ से ‘जीटी रोड’ तक का पूरा सच

अक्सर यह माना जाता है कि ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) का निर्माण शेरशाह सूरी…

42 minutes ago

मोदी सरकार परिसीमन को तैयार… 815 सांसद होंगे तो कितना बढ़ेगा खर्च? जानें सैलरी, भत्ते, घर सबका हिसाब

लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…

57 minutes ago

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

2 hours ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

2 hours ago