भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़े यात्रा में राहुल गांधी की टी-शर्ट ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं. कड़ाके की ठंड में जहां लोग घरों में भी ऊनी कपड़े पहने और रजाईयों में दुबके रहे. वहीं राहुल गांधी अब तक केवल टी शर्ट में नजर आ रहे थे. टी-शर्ट को लेकर उनसे कई बार सवाल भी पूछे गए. लेकिन आज इस यात्रा में पहली बार वह जैकेट पहने नजर आए. ऐसे में लोगों की निगाहें उनके जैकेट पर रहीं.
राहुल जब जैकेट पहने हुए इस यात्रा में आगे बढ़ रहे थे तो उनके साथ शिवसेना नेता संजय राउत भी थे. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. ठंड का जिक्र करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने राहुल को इससे बचने की सलाह भी दी थी. हालांकि, राहुल के टी शर्ट पहनने को लेकर मीडिया ने जब उनसे सवाल किया था तो पर उनका कहना था कि उन्हें ठंड नहीं लगती है.
तो यह था राहुल के जैकेट के पीछे का राज
दरअसल राहुल गांधी की यह यात्रा इस समय जम्मू कश्मीर में पहुंच चुकी है. यहां आज भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन था, जो कठुआ से होकर गुजर रहा था. कठुआ में बारिश के बीच हो रही इस यात्रा में कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच राहुल गांधी ने जैकेट या रेनकोट पहन लिया. हालांकि, कुछ घंटे बाद जब बारिश बंद हो गई तो उन्होंने उसे उतार दिया.
इसे भी पढ़ें: WRI Controversy: पिस्टल-राइफल जैसे 5 हथियार, लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों के मालिक हैं कुश्ती महासंघ के मुखिया बृजभूषण शरण सिंह
टीशर्ट पर भाजपा नेता ले चुके हैं चुटकी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के टी शर्ट पहनने को लेकर अक्सर चर्चा रहती थी. इसे लेकर भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर कुछ चुटीले कमेंट भी किए थे. यहां तक की टी-शर्ट पर भाजपा नेताओं ने शोध तक कराने की बात कह डाली थी.
दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा नेता मनजिंद्र सिंह सिरसा ने राहुल गांधी की टी-शर्ट पर तंज कसते हुए ट्विट भी किया था. उन्होंने अपने ट्विट में राहुल गांधी की टी-शर्ट के कॉलर को जूम करके एक क्लोज-अप तस्वीर ट्विट कर लिखा था कि कांग्रेस नेता अपनी टी-शर्ट के अंदर ‘थर्मल’ पहनते हैं.
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…