देश

‘मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे’, JDU एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी का विदादित बयान

Gulam Rasool Balyawi: जदयू के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के कुछ माह पहले के विवादित बयान को लेकर झारखंड में भड़काऊ भाषण दिया है. उन्होंने हजारीबाग में आयोजित एक जनसभा में कहा कि मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे. कोई रियायत नहीं होगी.

हजारीबाग के कर्बला मैदान में गुरुवार को एदारा-ए-शरिया नामक संगठन की ओर से समाज सुधार के मुद्दे पर एक अधिवेशन का आयोजन किया गया था. इसमें इकट्ठा हुए हजारों लोगों की भीड़ के बीच तकरीर करते हुए गुलाम रसूल बलियावी (Gulam Rasool Balyawi) ने जब शहरों को कर्बला बनाने की बात कही तो लोग नारे लगाने लगे.

उन्होंने कहा कि हैरत है कि खुद को सेक्युलर बताने वाली पार्टियों के किसी भी नेता ने नूपुर शर्मा के बयान की निंदा-आलोचना नहीं की. हम ऐसी कोई भी बात बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिसमें हमारे रसूल, हमारे आका पर सवाल उठाया जाए.

‘जीने की तमन्ना वो करे जिसके पास रसूल का नूर न हो’

बलियावी (Gulam Rasool Balyawi) ने कहा कि “जीने की तमन्ना वो करे जिसके पास रसूल का नूर न हो. हम तो इसी आरजू तमन्ना से जिए जीते हैं कि मरने के बाद एक दिन ऐसा भी आएगा कोई नहीं रहेगा. मैं रहूंगा. मेरा रसूल रहेगा. कोई समझौता नहीं होगा.”

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार को बताया था ‘शिखंडी’, अब सुधाकर सिंह पर एक्शन की तैयारी में RJD, भेजा कारण बताओ नोटिस

जदयू नेता ने भाषण में दलितों की तरह मुसलमानों के लिए भी सेफ्टी एक्ट बनाने की मांग की. उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम्हारी बिरादरी ने उतना वोट नहीं दिया, जितना मुसलमानों ने बोरा में भर के दिया है. फिर भी हमारे बच्चों को रांची की सड़कों पे गोलियों से भून दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago