देश

Rahul Gandhi: सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी पहले वायनाड दौरे पर, 2 दिन केरल में रहेंगे, द​क्षिण से BJP को चुनौती

Rahul Gandhi Wayanad Visit: सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी, जो केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद हैं, वे आज से दो दिन के केरल दौरे पर हैं. वह आज यानी कि शनिवार सुबह 9:30 बजे कोयंबटूर पहुंचे. उसके बाद वायनाड के लिए निकल गए. अब वह वहां विभिन्‍न कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे. केरल से उनकी तस्‍वीरें सामने आई हैं.

कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया कि दिल्ली से वायनाड गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. सांसदी बहाल होने के बाद राहुल का यह पहला वायनाड दौरा है. राहुल 12 और 13 अगस्त यानी दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के दौरे की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, वायनाड के लोग इस बात से बहुत खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई है. उनकी आवाज संसद में वापस लौट आई है, राहुल सिर्फ उनके सांसद ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्य जैसे हैं.

पिछली बार 10 अप्रैल को वायनाड गए थे राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने 10 अप्रैल को वायनाड का दौरा किया था. वो बात तब की है, जब ‘मोदी सरनेम…’ वाले बयान पर उनकी सांसदी चली गई थी. सासंदी जाने के 16 दिन बाद 10 अप्रैल 2023 को वायनाड गए थे. तब उन्होंने यहां जनसभा में कहा था- मेरी संसद की सदस्यता छीन ली गई. मेरा घर छीन लिया, मेरे पीछे पुलिस लगा दी, लेकिन इन सब से मुझे फर्क नहीं पड़ता है. वो मुझे जेल में भी डाल दें फिर भी मैं सवाल पूछता रहूंगा. सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड में यह भी कहा था कि ‘अब मैं वायनाड का सांसद नहीं हूं, लेकिन यहां से मेरा रिश्ता हमेशा रहेगा’

यह भी पढ़ें: अब मणिपुर में सुलझे अविश्वास का संकट

13 अगस्‍त को यहां जनसभा को संबोधित करेंगे

बहरहाल, सांसदी बहाल होने पर राहुल गांधी एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र में हैं. उनके साथ कांग्रेस के कई नेता केरल पहुंचे हैं. कल वहां राहुल गांधी एक जनसभा भी संबोधित करेंगे. कई कांग्रेसियों का कहना है कि वायनाड का अगला चुनाव भी राहुल गांधी ही जीतेंगे. बता दें कि मोदी सरकार आने के बाद राहुल गांधी यूपी की अमेठी सीट हार गए, लेकिन दक्षिण भारत में वायनाड की सीट पर जीत गए.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago