Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi: सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी पहले वायनाड दौरे पर, 2 दिन केरल में रहेंगे, द​क्षिण से BJP को चुनौती

Rahul Gandhi In Wayanad: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज से वायनाड के दौरे पर हैं. आज सुबह राहुल दिल्ली से वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए. संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी का ये पहला वायनाड दौरा है. अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

rahul gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rahul Gandhi Wayanad Visit: सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी, जो केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद हैं, वे आज से दो दिन के केरल दौरे पर हैं. वह आज यानी कि शनिवार सुबह 9:30 बजे कोयंबटूर पहुंचे. उसके बाद वायनाड के लिए निकल गए. अब वह वहां विभिन्‍न कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे. केरल से उनकी तस्‍वीरें सामने आई हैं.

कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया कि दिल्ली से वायनाड गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. सांसदी बहाल होने के बाद राहुल का यह पहला वायनाड दौरा है. राहुल 12 और 13 अगस्त यानी दो दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के दौरे की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, वायनाड के लोग इस बात से बहुत खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई है. उनकी आवाज संसद में वापस लौट आई है, राहुल सिर्फ उनके सांसद ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्य जैसे हैं.

rahul gandhi

पिछली बार 10 अप्रैल को वायनाड गए थे राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने 10 अप्रैल को वायनाड का दौरा किया था. वो बात तब की है, जब ‘मोदी सरनेम…’ वाले बयान पर उनकी सांसदी चली गई थी. सासंदी जाने के 16 दिन बाद 10 अप्रैल 2023 को वायनाड गए थे. तब उन्होंने यहां जनसभा में कहा था- मेरी संसद की सदस्यता छीन ली गई. मेरा घर छीन लिया, मेरे पीछे पुलिस लगा दी, लेकिन इन सब से मुझे फर्क नहीं पड़ता है. वो मुझे जेल में भी डाल दें फिर भी मैं सवाल पूछता रहूंगा. सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड में यह भी कहा था कि ‘अब मैं वायनाड का सांसद नहीं हूं, लेकिन यहां से मेरा रिश्ता हमेशा रहेगा’

यह भी पढ़ें: अब मणिपुर में सुलझे अविश्वास का संकट

13 अगस्‍त को यहां जनसभा को संबोधित करेंगे

बहरहाल, सांसदी बहाल होने पर राहुल गांधी एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र में हैं. उनके साथ कांग्रेस के कई नेता केरल पहुंचे हैं. कल वहां राहुल गांधी एक जनसभा भी संबोधित करेंगे. कई कांग्रेसियों का कहना है कि वायनाड का अगला चुनाव भी राहुल गांधी ही जीतेंगे. बता दें कि मोदी सरकार आने के बाद राहुल गांधी यूपी की अमेठी सीट हार गए, लेकिन दक्षिण भारत में वायनाड की सीट पर जीत गए.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital