Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सवेरे ही बरसीं बूंदें, लोगों को गर्मी से मिली राहत, सुहाना बना रहेगा मौसम

एनसीआर में हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी से तो निजात मिल रही है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से उनकी दिक्कतें भी बढ़ गई हैं. बारिश के बाद सड़कों का हाल बुरा हो जाता है. लोगों को घंटों ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है. 

weather delhi
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi Ncr News: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक तापमान के ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना बना रहेगा.

Rain Facts

मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, अचानक मौसम बिगड़ सकता है और मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है. आने वाले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को सुहाने मौसम का नजारा देखने को मिलेगा. एनसीआर में लगातार हो रही इस बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से तो निजात मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं. बारिश के बाद सड़कों का हाल बुरा हो जाता है. लोगों को घंटों ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है.

अधिकतम तापमान 31, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार, 13 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा. 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक बना रहेगा. वहीं, 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है.

गौरतलब है कि तेज बारिश के चलते एनसीआर में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दिल्ली और नोएडा में लोग लंबे-लंबे जाम से जूझते दिखाई देते हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital