Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rajasthan Elections: PM मोदी ने बीकानेर में किया 3.5 किलोमीटर लंबा रोड शो, लोगों का उमड़ा हुजूम, लगे मोदी-मोदी के नारे

PM Modi Roadshow: पीएम मोदी का यह भव्य रोड शो को करीब 3.5 किलोमीटर लंबा चला. पीएम मोदी ने खुली गाड़ी में सवार होकर जनता का धन्यवाद दिया.

बीकानेर में पीएम मोदी का रोड शो

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनाव की तैयारियों को देखते हुए बीजेपी जी-तोड़ कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मैदान में उतर कर मोर्चा संभाल रखा है. इसी सिलसिले में पीएम मोदी ने आज बीकानेर में लंबा रोड शो निकाला. इस दौरान उनके रोड शो में भारी भीड़ देखने को मिली. पार्टी समर्थकों ने भी खूब उत्साह देखने को मिला. पीएम मोदी का यह भव्य रोड शो को करीब 3.5 किलोमीटर लंबा चला. पीएम मोदी ने खुली गाड़ी में सवार होकर जनता का धन्यवाद दिया. पूरे रोड शो के दौरान समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए. पीएम मोदी के साथ रोड शो में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने इससे पहले प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित भी किया था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था. इस दौरान पीएम मोदी ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital