देश

Rajasthan Election 2023: इन 8 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, लेकिन क्षेत्रीय दल बिगाड़ सकते हैं सियासी समीकरण

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज (25 नवंबर) मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी. राज्य की 199 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. एक सीट पर उम्मीदवार के निधन के चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. राजस्थान की 8 विधानसभा सीटों पर 21 लाख से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. सूबे में कई ऐसी सीटें हैं जहां पर क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय पार्टियों पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं. ये दल बड़ी पार्टियों के लिए खतरा बन सकते हैं.

7 सीटों पर कड़ा मुकाबला

राज्य की 8 सीटों में से एक सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है. वहीं 7 विधानसभा सीटों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन यहां भी क्षेत्रीय दल इन पार्टियों के समीकरण को बिगाड़ सकते हैं. उदयपुर जिले में बीजेपी-कांग्रेस के 73 निर्दलीय के साथ ही क्षेत्रीय दलों को प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं.

ये छोटे दल मैदान में हैं

उदयपुर जिले की इन 8 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के अलावा भारतीय ट्राइबल और आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में हैं. ऐसे में ये छोटे दल बीजेपी और कांग्रेस का सियासी समीकरण बिगाड़ सकते हैं. 8 सीटों में से 5 सीटें जनजाति आरक्षित हैं. इन सीटों पर जनजातीय वोटर्स हार-जीत का फैसला करते हैं. इन आदिवासियों के नाम से ही यहां की स्थानीय पार्टियां हैं. जिसमें से पिछले चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी ने डूंगरपुर जिले की दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: “अपने मतों का इस्तेमाल कर वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड”, पीएम मोदी ने जनता से की अपील

उदयपुर की इन सीटों पर प्रत्याशी कौन?

बता दें कि उदयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने गौरव वल्लभ को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने ताराचंद जैन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं उदयपुर ग्रामीण सीट पर बीजेपी ने फूल सिंह मीणा और कांग्रेस ने विवेक कटारा को टिकट दिया है. खेरवाड़ा में कांग्रेस से दयाराम परमार और बीजेपी से नानालाल अहारी की आमने सामने सीधी टक्कर है. वही वल्लभनगर विधानसभा में तीन पार्टियों का त्रिकोणीय मुकाबला है, जहां कांग्रेस से प्रीति शक्तावत, बीजेपी से उदयलाल डांगी और जनता सेना से दीपेंद्र कुंवर हैं. इसके अलावा सलूंबर में कांग्रेस से रघुवीर सिंह मीणा और बीजेपी से अमृत लाल मीणा, गोगुंदा से बीजेपी से प्रताप भील और कांग्रेस से मांगीलाल गरासिया, मावली ने कांग्रेस से पुष्कर डांगी और बीजेपी से कृष्ण गोपाल पालीवाल, झाडोल में बीजेपी से बाबूलाल और कांग्रेस से हीरालाल दरांगी मैदान में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

17 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

53 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago