देश

UP News: योगी सरकार ने लिए बड़े फैसले- आज बंद रहेंगी मांस की दुकानें, सरकारी बसों के किराए में कटौती का ऐलान

UP News: उत्तर प्रदेश में फिलहाल लोगों की सुविधा को देखते हुए बसों का किराया घटा दिया गया है. इसको लेकर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है और शीतकाल में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए किराया घटाने का फैसला लिया है. इस सम्बंध में परिवहन निगम को निर्देश दिया है और कहा है कि लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने की वजह से किराया कम किया जा रहा है. तो वहीं परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस फैसले को लेकर मीडिया को जानकारी दी कि वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. तो दूसरी ओर 25 नवम्बर यानी आज प्रदेश में मांस की दुकानें बंद रखने का भी निर्देश दिया गया है.

16 दिसम्बर से प्रदान की जाएगी छूट

परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने यूपी सरकार के फैसले को लेकर मीडिया को जानकारी दी और बताया कि शीतकाल में कम खर्च पर ठंड से बचाव के साथ यात्रियों को यात्रा का लाभ मिलेगा. बसों के किराए को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि बसों के किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी. राज्य मंत्री ने किराए को लेकर बताया कि वातानुकूलित 3 गुणा 2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपये, 2 गुणा 2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर, वातानुकूलित शयनयान का 2.33 रुपये, और वॉल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर होगा. संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी. इसी के साथ कहा कि बसों में घटाए जा रहे किराए को देखते हुए यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: “अपने मतों का इस्तेमाल कर वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड”, पीएम मोदी ने जनता से की अपील

25 नवंबर मांस रहित दिवस घोषित

दूसरी ओर योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. उत्तर प्रदेश में 25 नवम्बर यानी आज को मांस रहित दिवस घोषित कर दिया गया है. इसी के साथ ही 25 नवंबर को मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश भी दिया गया है. इस सम्बंध में योगी सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है. इसी के साथ ही विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से प्रदेश के सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को पत्र की जारी कर दिया गया है और आदेश दिया गया है कि साधु टीएल वासवानी की जंयती पर प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में स्लॉटर हाउस और मांस-मीट की दुकानें बंद रहेंगी. आदेश का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago