Categories: देश

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर ‘चंद्रयान’ वाली राखी की धूम, बच्चों को खूब पसंद आ रही ‘डोरेमोन’ राखी

Raksha Bandhan 2023: भारत का चंद्रयान-3 चांद पर पहुंच गया है. इस ऐतिहासिक पल को और भी यादगार बनाने के लिए इस बार चंद्रयान वाले रक्षासूत्र की बाजार में खूब धूम मची हुई है.

रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा. ये तो सभी जानते हैं कि यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है. इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधती हैं और माथे पर टिका लगाकर उनको मिठाई खिलाती हैं. तो ऐसे में राखी के त्योहार से पहले ही बाजार भांति-भांति की राखियों से पट गए हैं. इसी बीच हाल ही में चंद्रमा पर गए चंद्रयान की राखी की जमकर मांग हो रही है. इसको देखते हुए बाजार में चंद्रयान राखी के साथ ही बच्चों को लुभाने के लिए डोरेमोन राखी के साथ ही तमाम राखियों से बाजार पटा पड़ा है. रुद्राक्ष वाली राखी के साथ ही चंद्रयान राखी की भी मांग खूब हो रही है. इसको लेकर दुकानदारों ने राखी बनाने वाली कंपनियों से संपर्क साधा है और आर्डर पर चंद्रयान राखी बनाई जा रही है. इसी के साथ लखनऊ में सोने-चांदी की राखी की भी खूब मांग हो रही है.

ये भी पढ़ें- Mahoba: 3 घंटे तक फन फैलाए पैर से लिपटा रहा कोबरा, महिला जपती रही भोले बाबा का नाम, वायरल हुआ वीडियो

इस तरह हैं रेट

बढ़ती महंगाई के साथ ही इस बार राखी के दाम भी बढ़े हुए हैं. मार्केट में अब पांच या दस रुपए वाली राखी तो गायब ही हो गई है. राखी के रेट 20 रुपए से शुरू होकर 50, 100, 150 से ऊपर तक हैं. चंद्रयान राखी की कीमत 60 रुपए से लेकर उसके आकार के हिसाब से रेट तय किए गए हैं. वहीं महिलाएं व युवतियां भी चंद्रयान वाली राखी की ही दुकानों पर मांग कर रही हैं.

एक दुकानदार ने बताया कि, इसके लिए दिल्ली, कोलकाता के व्यापारियों से संपर्क किया गया है. 30 अगस्त से पहले इसकी खेप आ जाएगी. इसी के साथ बाजार में लाल धागे वाली राखी में बड़ी मात्रा में उपलब्ध है. इस दौरान राखी खरीद रहीं एक ग्राहक कहती हैं कि इस बार वह अपने भाई की कलाई पर चंद्रयान राखी ही बांधेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

13 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

17 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

33 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

34 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

50 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

1 hour ago