देश

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर लखनऊ के बाजारों में बढ़ी रौनक, ‘श्रीराम मंदिर’ वाली राखी की डिमांड, जमकर हो रही खरीदारी

Ram mandir Rakhi: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर लखनऊ के बाजारों में काफी चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है, भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है, फुटपाथ रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं, हर ओर रक्षाबंधन की धुन बज रही है. ऐसे में एक खास राखी देखने को मिली रही है, जिसमें अयोध्या राम मंदिर की राखियों की बाजार में लोगों की सबसे ज्यादा मांग है.

आजादी के 77 साल पूरे होने की खुशी में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का असर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है, हर घर तिरंगा अभियान की अपील के बाद इस साल बाजारों में राखियों की दुकान पर भी तिरंगे की राखियां दिखाई दे रही हैं. तिरंगे के अलावा मोदी-शाह के चेहरे वाली राखियों की भी बाजार में काफी डिमांड है. अखंड भारत, एक भारत का संदेश दे रहीं इन राखियों को लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं.

भाई-बहन का रिश्ता प्रेम और विश्वास की डोर से बना हुआ है. भाई छोटा हो या बड़ा, भले ही वो जाहिर ना करें लेकिन अंदर ही अंदर वह अपनी बहन की परवाह जरूर करता है. रक्षाबंधन आने से पहले गिफ्ट को लेकर दुविधा में रहने वाले नए युवक के भाई अब गिफ्ट में बहनों की फिक्र दिखा रहे हैं. किसी ने बहन को कार सीखने का वादा कर रखा है तो कोई स्मार्टवॉच के जरिए बहन की सेहत दुरुस्त करने के प्रयास में है, हालांकि रिश्ते सिर्फ गिफ्ट से नहीं बल्कि साथ निभाना से चलते हैं. प्यार का पर्व हमें यह भी समझता है कि दिल की दीवारों को सजाने के लिए किसी तोहफे की जरूरत नहीं, यह बस प्यार अपनापन विश्वास की रंगों से भी खूबसूरत बनती है.

यह भी पढ़ें- UP News: अब अगर बुजुर्ग माता-पिता का ध्यान नहीं रखा, तो खुद ही सम्पत्ति से बेदखल हो जाएगी संतान, जल्द ही लागू होगा योगी का ये नया नियम

दो दिन राखी बांधने का मौका

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा वैसे तो रक्षाबंधन हर साल सावन माह के आखिरी दिन यानी श्रावणी पूर्णिमा को ही मनाया जाता है, ज्योतिषचार्यो के अनुसार 30 अगस्त को सुबह पूर्णिमा तिथि लगते ही भद्र भी शुरू हो जाएगी, जो रात 9 बजे तक रहेगी, भद्रा का समय रक्षाबंधन के लिए उचित नहीं माना जाता है, कुछ लोग रात में रक्षाबंधन नहीं करते हैं, वह उदया व्यापिनी तिथि अनुसार 31 को रक्षाबंधन मनाएंगे, इसी कारण से रक्षाबंधन दो दिन मनाया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

9 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

21 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago