Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir Invitation: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे कई दिग्गज हस्ती, इन लोगों को भेजा गया न्योता

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 3,000 VVIP लोगों को व‍िशेष रूप से निमंत्रण भेजा गया है. अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी न्योता भेजा गया है.

फोटो-सोशल मीडिया

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Ayodhya Ram Mandir: भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर है और अतिथियों को न्योता भेजने का काम जारी है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि क्रिकेट के दो दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के साथ ही अमिताभ बच्चन, अंबानी, रतन टाटा सहित भाजपा के तमाम पुराने दिग्गजों को भी न्योता भेजा गया है. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे. इसी के साथ ही सैकड़ों की संख्या में राम भक्त पहुंचेंगे.

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन होगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के गर्भगृह में की जाएगी. इस मौके पर भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. देशभर के तमाम बड़े संतों-महंतों के साथ ही राम मंदिर आंदोलन में शहीद हुए रामभक्तों के परिवारों सहित देश और दुनिया के करीब 7 हजार मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा रहा है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा गया था. वहीं अब खबर सामने आ रही है कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही भाजपा के दिग्गज नेता भी हिस्सा लेंगे. लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित कई बड़े पुराने नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है साथ ही अमिताभ बच्चन, आशा भोसले, रतन टाटा, अक्षय कुमार, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को भी न्योता भेजा गया है. इसी के साथ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला का गर्भगृह हुआ तैयार, 4000 संतों समेत हजारों लोगों को निमंत्रण भेजा, प्राण प्रतिष्ठा में 50 देशों के प्रतिनिधि आएंगे

3 हजार VVIP मेहमानों को दिया गया है निमंत्रण

सूत्रों के मुताबिक, रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 3,000 VVIP लोगों को व‍िशेष रूप से निमंत्रण भेजा गया है. ट्रस्ट ने कार्यक्रम में मशहूर टीवी सीरियल रामायण के उन कलाकारों को भी आमंत्र‍ित किया गया है, ज‍िन्‍होंने भगवान श्रीराम और माता सीता, लक्ष्मण की भूम‍िका न‍िभाई थी. यानी ट्रस्ट ने अभिनेता अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी न्योता भेजा है. सूत्रों के मुताबिक VHP ने कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है.

कई माध्यमों से भेजा जा रहा है न्योता

बता दें कि ट्रस्ट ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अतिथियों को कई माध्यमों से न्योता भेजा है. डाक के साथ ही व्हाट्सएप, ई-मेल के जरिए व हाथों-हाथ भी निमंत्रण भेजा जा रहा है. कई बड़े संतों, शंक्रराचार्य, धार्मिक नेताओं, रिटायर्ड आर्मी अफसर, नौकरशाहों, कई वैज्ञानिकों, वरिष्ठ वकील, कवि, संगीतकार और पदम पुरस्कार विजेताओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है. आंदोलन के दौरान जिन कारसेवकों का निधन हो गया था ऐसे 50 परिवारों को निमंत्रण भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, सभी मेहमानों के लिए रुकने व भोजन सहित तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital