देश

बंसीपहाड़पुर का संगमरमर….भूकंप भी नहीं हिला सकेगा नींव, जानें कितना मजबूत है राम मंदिर

Ram mandir Inauguration Age of Ram Temple: हर देशवासी 22 जनवरी के पवित्र दिन का इंतजार कर रहा है. जब रामलला टेंट से निकलकर भव्य महल रूपी मंदिर में प्रवेश करेंगे. इससे पहले अयोध्या जगमग है. अयोध्या दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हो रही है. मंदिर प्रशासन से जिले का प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी इस काम में जुटा है कि कहीं कोई कमी ना रह जाए. इस प्रकार का उत्साह सदियों में पहली बार देखा जा रहा है. क्योंकि इस देश के आराध्य फिर लौट रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः भगवान राम ने हरचौका मे बिताए थे 4 महीने, विश्वकर्मा ने बनाई थी गुफा, जानें यहां का पौराणिक इतिहास

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. ऐसे में एक नजर डालते हैं राम मंदिर के निर्माण पर. राम मंदिर को बनाने वाले इंजीनियरों की मानें तो सुरक्षात्मक दृष्टि से मंदिर निर्माण के दौरान सभी सुरक्षात्मक पहलुओं का ध्यान रखा गया है. मंदिर का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि 6.5 से अधिक तीव्रता का भूकंप भी इस मंदिर का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा.

मंदिर में लगा मिर्जापुर-बंसीपहाड़पुर का पत्थर

मंदिर निर्माण में जुटे इंजीनियरों ने बताया कि मंदिर के पिलर की मोटाई बढ़ाई गई है. इसके साथ दीवारों पर भी भारी पत्थर लगाए गए हैं. मंदिर की नींव को मजबूत पत्थरों से बनाया गया है. कुल मिलाकर मंदिर को आने वाले 1000 साल तक सुरक्षित रखा जा सकेगा. इसके अलावा पूरे मंदिर में 17 हजार ग्रेनाइट स्टोन्स का इस्तेमाल किया गया है. इसमें से एक हर एक का वजन 2 टन है. इसके अलावा मिर्जापुर से 4 लाख क्यूबिक फीट गुलाबी पत्थर लाए गए हैं. इसके अलावा राजस्थान के बांसी पहाड़पुर से एक लाख क्यूबिक फीट संगमरमर का इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ेंः 1100 ठाकुर 500 साल बाद पहनेंगे पगड़ी, पढ़ें अयोध्या के सरायरासी गांव की कुर्बानी की यह गाथा

4500 से अधिक मूर्तिया बना रहे हैं कलाकार

मंदिर के निर्माण में 4500 से अधिक मूर्तियां राजस्थान और केरल के कलाकार लगातार बना रहे हैं. ट्रस्ट के सदस्यों की मानें तो प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से विदेशी भी आकर राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर में दर्शन का सुबह 7 बजे 11ः30 बजे तक का रखा गया है. हालांकि मंदिर के समय में बदलाव किया जा सकता है.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

10 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

32 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago