देश

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड से राहत, हल्की बारिश के आसार, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट लेना शुरु कर दिया. कई राज्यों में अभी भी हल्की बारिश हो रही है तो कहीं तेज हवाएं चल रही हैं. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अभी भी ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी महीने में सामान्य बारिश` होने की संभाना जताई है. आईएमडी (IMD) ने कहा कि पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी हिस्से को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

आने वाले दिनों में यहां मौसम में सुधार की उम्मीद है. इनके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में लोगों को गलन का अहसास हो रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम के साफ रहने और रात के तापमान में कमी का पूर्वानुमान लगाया है.

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी दो फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल आसमान साफ रहने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो चार फरवरी को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं. अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली के आनंद विहार इलाके में कल शाम 4 बजे के करीब AQI 216 दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है.

ये भी पढ़ें-   Bharat Express: ‘भारत एक्सप्रेस’ की लॉन्चिंग सेरेमनी में पहुंचे दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, चैनल को दी अपनी शुभकामनाएं

यूपी कैसा रहेगा मौसम ?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं.

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में आज बर्भबारी की संभावना जतायी जा रही है. यहां आज तापमान शून्य से नीचे रह सकता है. मौसम विभाद की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में यहां तापमान में सुधार की उम्मीद है. वहीं बुधवार को राज्य प्रदेश के ऊंचाई वाले और जनजातीय इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी की वजह से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 350 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

11 minutes ago