देश

बिहार में बनेगी नई सरकार…? भाजपा विधायक और सांसद करेंगे पटना में सुबह 10 बजे मीटिंग, CM नीतीश देंगे इस्‍तीफा!

Bihar Political Crisis: बिहार में लालू यादव की पार्टी राजद और नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू का सत्‍तारूढ़ गठबंधन में है. ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनका गठबंधन टूटने वाला है. पिछले कई दिनों से दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के तल्‍खी भरे बयान आ रहे हैं. दूसरी ओर, भाजपा में भी बैठकों को दौर चल रहा है. बिहार की ताजा राजनीतिक स्थिति पर आगे की रणनीति बनाने के लिए भाजपा एक अहम बैठक करने वाली है.

नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे जदयू प्रमुख

न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भाजपा विधायक और सांसद रविवार, 28 जनवरी की सुबह 10 बजे पटना स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे. खबर ये भी है कि नीतीश कुमार भी रविवार सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे. साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे. भास्‍कर न्‍यूज के मुताबिक, JDU कोर कमेटी की बैठक में इस पर फैसला लिया गया. और, बताया गया कि नीतीश राज्यपाल से कल ही नए सीएम के तौर पर शपथ दिलाने को भी कहेंगे.

9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश

यदि नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी जदयू का कल भाजपा से गठबंधन हुआ और भाजपा ने उन्‍हें अपनी सहमति दी तो नीतीश 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. इससे पहले उन्‍होंने आज अपने विधायकों को CM हाउस बुलाया. शाम 7 बजे विधायक CM हाउस में जुटे. सूत्रों का दावा है कि अब 28 जनवरी को नीतीश बिहार में 2 डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे. उनके शपथ समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढिए- बिहार में टूट गया जदयू-राजद का गठबंधन! शाम 7 बजे CM हाउस में जुटेंगे MLA, तेजस्‍वी बोले- ‘हमारे लिए नीतीश कुमार आदरणीय थे…’

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

44 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago