देश

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, निकलेगी तिरंगा यात्रा, परेड में दिखेगी नारी शक्ति

Republic Day 2024: उत्तर प्रदेश में 75वें गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परेड को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गई है. तो इसी के साथ ही प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर सरकारी भवनों में साढ़े आठ बजे व शिक्षण संस्थानों में 10 बजे झंडारोहण होगा. तो वहीं पहली बार लखनऊ के विधानभवन के सामने होने वाली परेड़ में एटीएस की महिला कमांडो की भी शक्ति देखने को मिलेगी. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. तो वहीं इस खास मौके पर के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही सभी सरकारी भवन, विधानभवन दूधिया रोशनी से नहा गए हैं. लखनऊ की तमाम ऐतिहासिक इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. तो दूसरी ओर अयोध्या में भव्य राम मंदिर भी उद्घाटन के दिन से ही पूरी तरह से सज कर तैयार है. इसी के साथ ही प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ और झांसी का किला भी फूलों से सजाया गया है. प्रदेश के उन सभी ऐतिहासिक स्थलों को रोशनी से सजाया गया है, जो आजादी की लड़ाई से जुड़े हैं.

पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश

वहीं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, विजय कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर अयोजित होने वाले समारोह/कार्यक्रमों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये. जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. इस दौरान किसी गीत-संगीत और नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा है कि, यदि कोई विद्वेष फैलाने का प्रयास करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी. तो वहीं डीजीपी विजय कुमार ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और इसको लेकर सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने संवेदनशील एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निर्धारित एसओपी के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा.

ये भी पढ़ें- Gallantry Award 2024: गणतंत्र दिवस पर यूपी के दो IPS होंगे सम्मानित, ADG प्रशांत कुमार और मंजिल सैनी को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड

तिरंगा यात्रा की कराई जाए समुचित व्यवस्था

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण करेंगे. इसी के साथ ही विधानभवन के सामने होने वाली परेड में हिस्सा लेंगे. तो वहीं सभी कमिश्नरेट व जिलों में नियमित रूप से प्रात: कालीन पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास न कर सकें. इसी के साथ ही डीजीपी ने गणतंत्र दिवस के आयोजनों की अचूक सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस बल को उच्च सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

45 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago