दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
By Shubhra Rai
जयपुर में पीएम मोदी के साथ चाय पीते फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
Emmanuel Macron Visit India: भारत की राजकीय यात्रा पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पीएम मोदी ने राजस्थानी चाय पिलाई. दोनों ने आज गुलाबी नगरी जयपुर के पर्यटन-स्थलों का दीदार किया. यहां जंतर-मंतर पर उनकी पहली मुलाकात हुई. फिर रोड शो भी किया. उसके बाद रात में दोनों देशों के शीर्ष नेता चाय पर चर्चा करते नजर आए.
यहां एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कैसे पीएम मोदी के साथ जयपुर में एक टी-स्टॉल पर चाय पी रहे हैं. चाय पीने के बाद पीएम मोदी ने खुद चाय का पेमेंट किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी फोन से ही चाय का पेमेंट करते हैं.
मैक्रों के साथ इस तरह चाय पर चर्चा और फिर यूपीआई से पेमेंट करना यह दर्शाता है कि भारत आज डिजिटल पेमेंट में दुनिया के बाकी देशों से बहुत आगे जा चुका है. यहां पर दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा यूपीआई के यूजर हैं. दुनिया के बहुत-से देशों में अभी ये सुविधा है ही नहीं. पीएम मोदी ने कैशलैस इकोनॉमी के सपने को साकार करने की दिशा में बडा फैसला लिया था.
बता दें कि इमैनुएल मैक्रों का आज शाम को जयपुर में स्वागत राजस्थानी तौर-तरीकों से किया गया. पीएम मोदी ने उनकी आगवानी की. पहली मुलाकात में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया. फिर दोनों नेताओं ने गुलाबी नगरी में रोड शो किया. अब रामबाग होटल में दोनों देशों के इन नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा होगी. पता चला है कि मैक्रों रात में ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे. कल सुबह वो दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड देख सकते हैं.
यह भी पढिए- PM Modi Macron In Jaipur: PM मोदी ने जंतर-मंतर पर की फ्रांसिसी राष्ट्रपति की आगवानी, जयपुर में रोड शो
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…
विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…