देश

PM Modi Gift to Macron: PM मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति को उपहार में दी राम मंदिर की प्रतिकृति, देखें VIDEO

Emmanuel Macron Visit India: 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की राजकीय यात्रा पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर में हैं. यहां उन्‍होंने पीएम मोदी के साथ रोड शो किया. इससे पहले उनकी जंतर-मंतर पर मुलाकात हुई. फिर दोनों ने हवामहल का दीदार किया. PM मोदी ने राम मंदिर की प्रतिकृति मैक्रों को भेंट की.

बता दें कि इमैनुएल मैक्रों का आज शाम को जयपुर में स्वागत राजस्थानी तौर-तरीकों से किया गया. पीएम मोदी ने उनकी आगवानी की. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया. दोनों नेताओं ने गुलाबी नगरी में रोड शो किया. अब रामबाग होटल में दोनों देशों के इन नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा होगी.पता चला है कि मैक्रों रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

  • दिल्‍ली में 26 जनवरी की सुबह मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की परेड देखेंगे.

राम मंदिर की प्रतिकृति का पेमेंट PM मोदी ने UPI से किया

जयपुर में पीएम मोदी के साथ घूमते फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों काफी खुश नजर आए. एक खास बात ये भी रही कि जो राम मंदिर की प्रतिकृति मैंक्रों के लिए PM मोदी ने उपहार में दी, वो उन्‍होंने 500 रुपए में खरीदी और उसके लिए UPI पेमेंट किया. उन्होंने चाय का पेमेंट भी UPI से किया. आज भारत में दुनिया में सबसे ज्‍यादा UPI पेमेंट की सुविधा है. कई देश इस सुविधा को अपना रहे हैं.

यह भी पढिए- PM Modi Macron In Jaipur: PM मोदी ने जंतर-मंतर पर की फ्रांसिसी राष्‍ट्रपति की आगवानी, जयपुर में रोड शो

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

22 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

28 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago