होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस समय अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे (PM Modi in Australia) पर हैं. आज उनका सिडनी में एक बड़ा कार्यक्रम होगा. सिडनी में पीएम मोदी का स्वागत कुछ खास और अलग अंदाज में हुआ है. पीएम मोदी के स्वागत के लिए यहां आसमान में मनोरंजक विमान की मदद से ‘वेलकम मोदी’ लिखा गया. बता दें कि बतौर प्रधानमंत्री यह पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया का दूसरा दौरा है.
पीएम मोदी के इस भव्य स्वागत का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है. एजेंसी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक सामुदायिक कार्यक्रम से पहले एक विमान के कांट्रेल्स पर आसमान में ‘वेलकम मोदी’ लिखा हुआ था. वीडियो में गुजराती म्यूजिक भी चल रहा है। मालूम हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी में थे, जहां द्वीपीय देश के पीएम जेम्स मारापे ने पैर छूकर उनका स्वागत किया था.
वहीं, जापान के हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ मांगा था. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि अमेरिका में लोग पीएम मोदी के कितने दीवाने हैं. आज पीएम मोदी के कार्यक्रम की बात करें तो वह सिडनी में ऑस्ट्रेलियन सुपर के सीईओ पॉल श्रोडर, फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष एंड्रयू फॉरेस्ट, हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग के कार्यकारी अध्यक्ष जीना राइनहार्ट से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मुलाकात करेंगे.
ये भी पढ़ें- पंजाब के प्रमुख शहरों को लाभ पहुंचाने के लिए नए एक्सप्रेसवे का निर्माण
पीएम मोदी सिडनी के कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम पहुंचेंगे. जहां वह प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज भी मौजूद रहेंगे. खबर पहले ही आ चुकी थी कि 20 हजार सीटर वाले इस स्टेडियम के सभी टिकट बिक चुके हैं. इस कार्यक्रम की मेजबानी इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन द्वारा की जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इस फाउंडेशन के डायरेक्टर जय शाह और राहुल जेठी हैं.
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…