देश

नीट यूजी परीक्षा को लेकर SC में दायर हुई पुनर्विचार याचिका, याचिकाकर्ता ने अदालत से की ये मांग

नीट यूजी 2024 परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है. काजल कुमारी द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका में नीट यूजी 2024 को नए सिरे से आयोजित करने के फैसले को खारिज करने के आदेश की समीक्षा की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में NTA को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि न्यायालय द्वारा अपने फैसले में उजागर की गई सभी चिंताओं का समाधान किया जाए. साथ ही मामले में गठित सात स्दस्यीय समिति से भी अनुरोध किया कि वह जब अपनी सिफारिशें करें, उस समय कोर्ट द्वारा उठाए गए मुद्दों को भी ध्यान में रखें. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में 40 के आसपास याचिका दायर की गई थी.

समिति 30 सितंबर को सौंपेगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि चूंकि समिति का कार्यक्षेत्र बढ़ा दिया गया है, इसलिए समिति परीक्षा प्रणाली में कमियों को दूर करने के विभिन्न उपायों पर 30 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट देगी.

यह भी पढ़ें- सायन लाहिड़ी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जमानत को चुनौती देने वाली ममता सरकार की याचिका को अदालत ने किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने NTA को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि अदालत द्वारा अपने फैसले में रेखांकित की गई सभी चिंताओं का समाधान किया जाए और सात स्दस्यीय समिति से अनुरोध किया था कि वह अपनी सिफारिशें करते समय इन मुद्दों को ध्यान में रखे.

5 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा

मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच मई को आयोजित नीट यूजी 2024 में 23 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

35 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

35 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago