खेल

पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं अवनि लेखरा को पीएम मोदी ने फोन पर दी बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पैराशूटर अवनि लेखरा से फोन पर बातचीत की. भारत के लिए अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था.

यह पैरालंपिक खेलों में अवनि का तीसरा मेडल था. उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल जीते थे. अवनि लेखरा पहली भारतीय महिला बनी हैं, जिन्होंने पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते हैं.

पीएम मोदी ने फोन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर अविन को बधाई दी. इस दौरान अवनि ने पीएम मोदी से कहा, “मुझे मेडल जीतने के बाद काफी अच्छा लग रहा है. मैं दूसरी बार पैरालंपिक में आई हूं. शुरू में थोड़ी घबराहट थी, लेकिन आपने बोला था कि उम्मीदों का बोझ नहीं लेना है और उसी हिसाब से मैंने किया.”

इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आप बहुत अच्छा कर रही हैं. आपने शानदार प्रदर्शन किया है. आपको मेरी और से बहुत बधाई और आशीर्वाद है.”

खिलाड़ियों से की थी पीएम ने बातचीत

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक के मेडलिस्ट भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को भी बातचीत की थी. उन्होंने सभी विजेताओं को मेडल के लिए बधाई दी और कहा कि देश को उनके प्रदर्शन पर गर्व है. पीएम मोदी ने अवनि लेखरा को भी उनके आने वाले इवेंट के लिए शुभकामनाएं दी. लेकिन पैरालंपिक में अपने इवेंट में भाग लेने के कारण तब अवनि कॉल पर बात करने के लिए उपलब्ध नहीं थीं.

भारत के रिकॉर्ड 84 पैरा एथलीट पेरिस 2024 पैरालंपिक में भाग ले रहे हैं. भारत पेरिस 2024 पैरालंपिक में 12 प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है, जो टोक्यो 2020 की तुलना में तीन अधिक है. भारतीय पैरा एथलीट पेरिस 2024 में तीन नए खेलों – पैरा साइकिलिंग, पैरा रोइंग और ब्लाइंड जूडो – में भाग लेंगे.

अब तक, भारत ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में 9 पदक जीते हैं – दो गोल्ड, तीन रजत और चार कांस्य. अविन के अलावा पुरुष बैडमिंटन एकल एसएल3 प्रतियोगिता में नितेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है. अवनि ने जिस इवेंट में गोल्ड जीता था उसमें मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता था और यह पहला मौका था जब भारत ने एक ही स्पर्धा में डबल पोडियम फिनिश हासिल किया था.

यह भी पढ़ें- MUDA Scam : कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू; मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

इसके अलावा प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 और 200 मीटर टी35 रेस में कांस्य पदक जीता है. यह पैरालंपिक में ट्रैक इवेंट में भारत का पहला पदक था. एथलेटिक्स में निषाद कुमार और योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीते हैं.

रुबीना फ्रांसिस ने महिला शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता एसएच1 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

52 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago