PM Modi
Robotics Exhibition: तकनीकी कौशल का एक अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब पीएम मोदी गुजरात यात्रा पर थे. यहां के साइंस सिटी में एक रोबोट ने पीएम मोदी को चाय परोस कर खूब सुर्खियां बटोरीं. दरअसल, पीएम मोदी एक मनोरम रोबोटिक्स प्रदर्शनी में भाग ले रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोबोट द्वारा चाय परोसे जाने की एक वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
गुजरात के साइंस सिटी में आयाजित प्रदर्शनी में डीआरडीओ द्वारा विकसित माइक्रोबॉट्स, कृषि रोबोट, मेडिकल रोबोट और यहां तक कि अंतरिक्ष रोबोट सहित कई अभिनव रोबोट को शामिल किया गया है.पीएम मोदी ने स्वास्थ्य सेवा, विनिर्माण और रोजमर्रा की जिंदगी में रोबोटिक्स की परिवर्तनकारी क्षमता के बारे में अपने विचार साझा किए. उन्होंने इस तरह की तकनीकी के बारे में कहा, “इन आकर्षक प्रदर्शनों के माध्यम से, स्वास्थ्य देखभाल, विनिर्माण और रोजमर्रा की जिंदगी में रोबोटिक्स की परिवर्तनकारी शक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है.”
यह भी पढ़ें: “अक्टूबर में वर्ल्ड कप नहीं आतंक कप की होगी शुरुआत”, खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी
इस यात्रा में पीएम मोदी के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी थे. इस अवसर पर वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया गया.
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…
तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…
प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…
Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…
तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…
Etah temple priest murder: उत्तर प्रदेश के एटा के लालपुर गांव में करीब 60 वर्षीय…