देश

Ayodhya: राम मंदिर में 12 घंटे में 75 हजार लोग कर सकेंगे दर्शन, निर्माण-कार्य में अब तक खर्च हो चुके 900 करोड़ रुपये

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में रामलला के जन्‍मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है. इस साल दिसंबर के अंत तक तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण-कार्य का पहला चरण पूरा हो जाएगा. अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा मंदिर के बारे में कई दिलचस्‍प बातें बताई हैं. नृपेंद्र मिश्रा का कहना है कि राममंदिर में 12 घंटे में 70000 से 75000 लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे. उन्‍होंने कहा- अगर मंदिर 12 घंटे के लिए खुलता है तो लगभग 75000 लोग दर्शन कर सकते हैं, जिसका मतलब है कि एक भक्त लगभग एक मिनट तक रामलला का दर्शन कर सकेगा.

करोड़ों देशवासी ये जानना चाहते हैं कि भगवान श्रीराम का मंदिर कब तक बनकर तैयार हो जाएगा, उनका सपना कब साकार होगा. ऐसे सवाल का जवाब देते हुए अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण दो भागों में पूरा होगा. उन्‍होंने कहा- मंदिर के पहले चरण का काम दिसंबर 2023 तक पूरा होगा. पहले चरण में मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार होगा जो लगभग 2.6 एकड़ जमीन में फैला हुआ है.

मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर 160 स्तंभ होंगे

बताया जा रहा है कि श्रीराम के मंदिर में ग्राउंड फ्लोर पर पांच मंडप होंगे, जिनकी शुरुआत मंदिर के गर्भग्रह से होगी, जहां रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी. ग्राउंड फ्लोर पर 160 स्तंभ होंगे. हर स्तंभ पर अलग-अलग तरह की नक्काशी होगी. अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारे ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अन्य संगठनों से मदद ली है और कोशिश की है कि कार्यकर्ता 4 लाख गांवों का दौरा करेंगे, भक्तों से मुलाकात करेंगे और दान इकट्ठा करेंगे.

3500 करोड़ रुपये से ज्‍यादा चंदा हुआ इकट्ठा

मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित हुए चंदे के बारे में बताते हुए नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि भगवान के ऐसे भी भक्त हैं, जिन्होंने 10 करोड़, 50 करोड़ रुपये का चंदा दिया है. उन्‍होंने कहा कि हमारे पास कोष में लगभग 3500 करोड़ रुपये इकट्ठा हुए हैं. मिश्रा के मुताबिक, मंदिर निर्माण में अब तक करीब 900 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. और पूरा मंदिर परिसर बनने में 1,700 से 1,800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

एक दिन में आ सकते हैं 1.25 लाख भक्त

राम मंदिर में दर्शन के लिए एक दिन में 1.25 लाख भक्तों की भीड़ जुटने के आसार हैं, यदि ऐसा हुआ तो दर्शन के समय की अवधि लगभग 20 सेकंड घट सकती है. अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा का कहना है कि दिन के 12 घंटे में 70000 से 75000 लोग रामलला के दर्शन कर सकते हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

6 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

6 hours ago