देश

Robotic Boat in lucknow: अब रोबोटिक बोट करेगी गोमती नदी की सफाई, एक घंटे में निकलेगा 200 किलो कचरा

गोमती नदी की सफाई के काम में अब तेजी आएगी. सफाई का काम को जल्द से जल्द करने के लिए सेंटर फॉर इनोवेशन पॉलिसी एंड सोशल चेंज (CIPSC) के विशेषज्ञों द्वारा एक बोट तैयार की गई है. यह एक AI-सक्षम रोबोटिक ट्रैश बोट है. जिसका मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के समक्ष गौघाट में संचालन किया गया. 30 दिनों के ट्रायल पीरियड के बाद रोबोटिक बोट को लखनऊ नगर निगम को सौंप दिया जाएगा.

शून्य-कार्बन उत्सर्जन वाली नाव

CIPSC की निदेशक करिश्मा सभरवाल ने कहा कि स्वदेश निर्मित स्वचालित रोबोटिक नाव शून्य-कार्बन उत्सर्जन वाली नाव है, जो सौर ऊर्जा से संचालित होती है. “नाव में एक फ्रंट फेसिंग कैमरा है जो पानी में प्लास्टिक जैसे अन्य कचरे का पता लगाता है और एकत्र करता है. सभरवाल ने कहा,नाव में छोटा जाल नदी के कचरे के न्यूनतम हिस्से को बाहर निकालने में सक्षम है, जो नाव के कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से पीछे के भंडारण में एकत्र हो जाता है.

भंडारण क्षमता 200 किलोग्राम

वर्तमान में नाव की पिछली भंडारण क्षमता 200 किलोग्राम है और इसे 1000 किलोग्राम तक बढ़ाया जा सकता है. सभरवाल ने कहा कि यह स्वचालित रोबोटिक नाव 30 दिन की परीक्षण अवधि पूरी होने के बाद नगर निगम को सौंप दी जाएगी.

AI-सक्षम रोबोटिक ट्रैश बोट गारबेज बैग भरने के बाद चिन्हित स्थानों पर कूड़ा निकाल देगी. जिसके बाद नगर निगम कूड़े को वहां से हटाएगा और यह बोट में एक सेंसर है जो 200 किलो की क्षमता का बैग भरने का भी अलर्ट देगा.सीआईपीएससी की निदेशक करिश्मा सभरवाल के अनुसार, यह बोट बड़े-छोटे दोनों तरह का कचरा निकालेगी.

स्वच्छ गोमती अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गौ घाट पर लखनऊ नगर निगम, एनसीसी निदेशालय और लोक भारती संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पुनीत सागर अभियान के तहत स्वच्छ गोमती अभियान था. इस अभियान में भाग लेते हुए मुख्य सचिव ने लखनऊ नगर निगम (LMC) को गौ घाट के पास उपवन (पार्क) विकसित करने का भी निर्देश दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago