दुनिया

दुनिया में आर्थिक चिंताओं के बीच भारत कर रहा क्रांति, देश के विकास की रफ्तार देखकर अमेरिकी पत्रकार हुए हैरान

Indian Economy: भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार, राजनीतिक विशेषज्ञ और लेखक फरीद जकारिया ने हाल ही में भारत का दौरा किया था. वापस अमेरिका लौटने के बाद उन्होंने बताया कि वह हमारे देश की आर्थिक तरक्की देखकर काफी प्रभावित हुए हैं. उन्होंने विश्व में बढ़ती चिंताओं के बीच में भारत को “उत्साह से भरा एक उत्साही राष्ट्र” करार दिया.

फरीद जकारिया ने एक वीडियो पोस्‍ट कर कहा कि जहां पूरी दुनिया में आर्थिक चिंताएं बढ़ रही हैं तो वहीं भारत में आशावाद की एक लहर नजर आती है. फरीद जकारिया एक इंग्लिश न्यूज चैनल सीएनएन (CNN) से जुड़े हुए हैं.

‘भारतीय भविष्य को लेकर उत्साहित हैं’

फरीद जकारिया के मुताबिक, एक तरफ तो अमेरिका और यूरोप जो महंगाई और मंदी की वजह से परेशान हैं तो वहीं भारत में आर्थिक स्‍तर पर जो क्रांति आ रही है, वह आगे का रास्‍ता आसान कर रही है. फरीद ने अपने आधिका‍रिक ट्विटर से एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि “इस हफ्ते भारत का दौरा करते हुए, मैं यह देखकर दंग रह गया कि दुनिया के अधिकांश हिस्सों की तुलना में वहां का मिजाज कितना अलग था. भारतीय भविष्य को लेकर उत्साहित हैं.”

उन्होंने कहा कि दुनिया मे भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश है, वहीं उसकी इस वर्ष 5.9% के साथ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने का भी अनुमान है. जकारिया ने उन तीन क्रांति का भी जिक्र किया है जिसकी वजह से देश तरक्‍की पर है.

यह भी पढ़ें- Kaur Singh: कौन थे लेजेंड बॉक्सर कौर सिंह ? जिन्होंने महान मुक्केबाज मुहम्मद अली के साथ किया था मुकाबला

इन तीन चीजों से भारत में आई क्रांति

जाकारिया के मुताबिक, कुछ ऐसी क्रांतियां ऐसी रही हैं जिन्होंने भारत के विकास को गति दी है. उन्‍होंने आधार, जियो और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में तेजी से होते विकास का जिक्र क्रांति के तौर पर किया है. उनका कहना था कि भारत आने वाला कोई भी व्‍यक्ति यह साफ तौर पर देख सकता था कि सड़कों, एयरपोर्ट्स, रेलवे स्टेशनों और ऐसी दूसरी परियोजनाओं पर खर्च बेतहाशा हुआ है.

‘भारत का समय आ गया है’

जकारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि “भारत का समय आ गया है”. उन्होंने कहा जब मैं 2006 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए दावोस गए थे, तो उन्होंने छोटे स्विस शहर में ‘अतुल्य भारत’ के होर्डिंग देखे. उन्होंने कहा वास्तव में तब से अब तक भारत तेजी से 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर रहा था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago